दूल्हे की नोटों की माला से नोट खींचकर एक युवक, नाराज दूल्हा शादी की रस्में छोड़कर चोर को पकड़ने दौड़ा

उत्तर प्रदेश के मेरठ के डुंगरावली गांव में नेशनल हाईवे पर घुड़चढ़ी के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दूल्हे की नोटों की माला से नोट खींचकर एक युवक भाग निकला। इससे नाराज दूल्हा शादी की रस्में छोड़कर चोर को पकड़ने दौड़ पड़ा। भागते हुए चोर ने लोडर गाड़ी स्टार्ट कर दी, लेकिन दूल्हे ने हार नहीं मानी और लोडर की खिड़की से अंदर घुस गया। इसके बाद दूल्हे और बारातियों ने मिलकर चोर की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here