बड़वानी बस स्टैंड पर युवक की अचानक मौत, मासूम बेटा बना बेबस गवाह

बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बस में सवार एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।युवक अपने चार-पांच वर्षीय मासूम बेटे के साथ सेंधवा से अलीराजपुर जा रहा था।मृतक की पहचान अलीराजपुर निवासी राकेश डावर, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़वानी बस स्टैंड से बस में सवार होने के कुछ ही मिनटों बाद राकेश की अचानक तबीयत बिगड़ी और वे सीट से नीचे गिर पड़े।पहले यात्रियों को लगा कि उन्हें चक्कर आया है, लेकिन जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो बस में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। बोरलाय निवासी दिनेश यादव और बल्लू पहलवान ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को सूचना दी।अजित जैन के मौके पर पहुंचने तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। इस दौरान मासूम बेटा पूरे समय अपने पिता के पास बैठा रहा, जो हर किसी की आंखें नम कर गया।

बाइट – अजीत जैन (समाजसेवी)“हमें बस स्टैंड से सूचना मिली थी। जब मैं मौके पर पहुंचा, तब युवक की सांसें नहीं चल रही थीं। बच्चे की हालत देखकर सभी लोग भावुक हो गए। यह बहुत दुखद घटना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here