Jabalpur में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के शाहीनाका चौक स्थित अंबा टेंट हाउस के सामने हुई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।बताया जा रहा है कि मृतक आशीष साहू और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दौरान आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसे सड़क पर घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर हालत में आशीष साहू को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल, काला और उनके अन्य साथियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।Sanjeevani Nagar Police Station पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।