प्रयागराज में पकड़ा गया दमोह से फरार आरोपी फर्जी डॉक्टर

एमपी के दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर डॉ एन जान केम को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के जानकारी देते हए बताया है कि कल देर रात आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था और इसकी तलाशी के लिए टीमें बनाई गई थी और उन्हें प्रयागराज में डॉ केम के होने की सूचना मिली जिसके बाद जाल बिछाया गया और आरोपी पकड़ा गया है। दमोह पुलिस आरोपी को लेकर दमोह रवाना हो गई है जिसके यहां सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है। एसपी के मुताबिक आरोपी से पूंछतांछ की जाएगी और आगे की जांच बढ़ेगी।

बाईट- श्रुत कीर्ति सोमवंशी ( एसपी दमोह)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here