acne remedies home: Natural remedies: रातभर में दूर हो जाएंगे चेहरे के जिद्दी मुंहासे, अपनाएं ये DIY होम रेमिडीज – 5 genius overnight diy remedies for acne

सुबह उठने के बाद हम अपना चेहरा बेदाग देखना पसंद करते हैं, लेकिन वहीं अगर चेहरा मुंहासों से भरा दिखाई दे तो सारा मूड अपसेट हो जाता है। मगर सौभाग्य से, हमारे पास कुछ ऐसे DIY उपचार हैं, जो रातों-रात मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

जी हां, हमारी घर की रसोई में ही इतनी सारी सामग्रियां हैं, जिन्हें रात में लगाने से दिन में चेहरे पर मुंहासों की सूजन कम दिखाई देगी। यह आपकी त्वचा को तेजी से ठीक करने और मुहांसों से छुटकारा दिलाने में बहुत काम आती हैं। इन सभी उपायों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

शहद

honey


शहद का मॉइस्चराइजिंग प्रभाव और जीवाणुरोधी गुण चेहरे से बैक्टीरिया का खात्‍मा करता है, जिससे मुंहासों पर कंट्रोल मिलता है। फायदा देखने के लिए शहद को मुहांसों पर लगाएं और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर सुबह अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑयल मुंहासों सहित आपकी सभी सौंदर्य समस्याओं के लिए वरदान माना गया है। यह तेल एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण से भरा होता है, जो हानिकारक जीवाणुओं को तेजी से निकालकर मुंहासों को ठीक करता है। इसे फेस पर लगाने के लिए टी ट्री ऑयल की 2 बूंदें लें और उसमें (नारियल तेल/बादाम तेल/जोजोबा तेल) की 10 बूंदें मिलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से धो लें।

ग्रीन-टी

pimple


ग्रीन-टी में ढेर सारा एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है। इसे लगाने के लिए 1-2 ग्रीन टी बैग्स को 1 कप गरम पानी में डालें और फिर इसे कॉटन पैड की मदद से अपने चहरे पर टोनर के रूप में लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें। फिर सुबह चेहरे को धो लें।

एलो वेरा
एलोवेरा में जीवाणुरोधी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिससे मुंहासे तेजी के साथ सूख जाते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें और फिर मुंहासों पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह इसे धो लें।

दालचीनी और शहद
यह एक ऐसा उपाय है जो मुंहासों के मामले में कभी फेल नहीं होता। शहद और दालचीनी को मिलाकर जब एक साथ मुंहासों पर लगाया जाता है, तो उनके एंटीबैक्‍टीरियल गुण चेहरे को बेदाग बनाकर मुंहासों का सफाया कर देते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिनाएं और मुहांसों पर एक कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।

पिंपल्स को दूर कर निखार लाएगा ये ओट्स स्क्रब


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here