actresses bracelet mangalsutra: बॉलिवुड की ये 3 ऐक्ट्रेसेस हाथ में पहनती हैं मंगलसूत्र – shilpa shetty to sonam kapoor bollywood actresses who wear bracelet mangalsutra or mangalsutra on wrist

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

चाहे बात कपड़ों की हो, जूतों की या फिर जूलरी की, हर चीज में बीटाउन की हसीनाएं नए ट्रेंड को ट्राई करना पसंद करती हैं। इस फेहरिस्त में मंगलसूत्र तक शामिल है। आमतौर पर गले में पहनी जाने वाली सुहाग की इस निशानी को बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस समय के साथ ट्रेंडी लुक देती जा रही हैं। हेवी लुकिंग की जगह लाइट वेट मंगलसूत्र के साथ ही, कुछ अदाकाराएं रिस्ट या ब्रेसलेट मंगलसूत्र भी पहनी दिखाई देती हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के पास दो तरह के मंगलसूत्र हैं। इनमें से एक में काले और सोने के मोती के साथ थ्री डायमंड पेंडेंट लगा है। इसे शिल्पा गले में पहनती हैं। वहीं दूसरा ब्रेसलेट शेप में है, इसमें सिंगल लेयर चेन के साथ काले और सोने के मोती का इस्तेमाल किया गया है।

साथ में इसमें हीरे की जगह सोने का पतला सा पेंडेंट जैसा है। इसे शिल्पा ने पूरी तरह से लाइट वेट रखवाया था। एक इंटरव्यू में इस अदाकारा ने बताया था कि जब वह ट्रडिशनल कपड़ों में हों, तभी वह गले वाला मंगलसूत्र पहनती हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर के मंगलसूत्र का पूरा डिजाइन ही काफी हटकर था। इसमें सिंगल डायमंड के साथ ही ऐक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा के सन साइन के डायमंड स्टडिड पेंडेंट लगे थे। इस शॉर्ट लेंथ ब्रेसलेट का डिजाइन ऐसा है कि इसे आसानी से गले और हाथ में भी पहना जा सकता है। ये अलग बात है कि जब सोनम शादी के बाद हाथ में मंगलसूत्र पहनी दिखी थीं, तो कई लोगों को यह रास नहीं आया था। उन्होंने इसे ‘संस्कृति का अपमान’ बताया था।

दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के पास है सबसे महंगे मंगलसूत्र

बिपाशा बसु



बंगाली रीति-रिवाज़ से शादी करने वाली बिपाशा बसु भी मंगलसूत्र को ब्रेसलेट फॉर्म में पहनना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने जब रक्षाबंधन के मौके पर तस्वीरें शेयर की थीं, तब वह अपने एक हाथ में डेलिकेट लुकिंग पेंडेंट वाला ब्रेसलेट मंगलसूत्र पहनी नजर आईं।

भगवान शिव की भक्ति से जुड़ा है Bigg Boss फेम आशका गोराडिया का मंगलसूत्र, देखिए तस्वीरें

वर्किंग विमिन के लिए गुड चॉइस

ऐसी महिलाएं जो वर्किंग हैं या फिर वेस्टर्न कपड़े पहनना ज्यादा प्रिफर करती हैं, उनके लिए ब्रेसलेट मंगलसूत्र अच्छी चॉइस है। हालांकि, ये अलग बात है कि इस डिजाइन को चूज करने से पहले अपने घरवालों से एक बार राय जरूर लें, क्योंकि यह काफी हद तक संभव है कि उन्हें मंगलसूत्र का यह मॉर्डन वर्जन पसंद न आए और यह विवाद का विषय बन जाए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here