lifestyle actresses who married men of other religion and caste and wear wedding dresses according to that
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/7
कोई बनी मुस्लिम दुल्हन तो कोई क्रिस्चन ब्राइड, दूसरे धर्म में शादी करने वाली ऐक्ट्रेस के ब्राइडल लुक

बॉलिवुड और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एग्जाम्पल मौजूद हैं, जो दिखाते हैं कि प्यार में किसी भी जात, धर्म या उम्र का बंधन नहीं होता है। इसका ही सबूत देते हुए कई ऐक्ट्रेसेस ने तो न सिर्फ पति के धर्म के अनुसार शादी की, बल्कि अपना शादी का जोड़ा भी उसी के अनुसार सिलवाया और फैन्स का दिल जीत लिया।
2/7
दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी कई मायनों में असल प्यार की परिभाषा देती है। दोनों के बीच न सिर्फ धर्म का डिफरेंस था, बल्कि दीपिका एक तलाकशुदा महिला भी थीं। बावजूद इसके इनकी लव स्टोरी कामयाब हुई और दोनों शादी के बंधन में बंधे। निकाह के लिए दीपिका ने बेहद खूबसूरत पिंक कलर का शरारा पहना था, जिस पर सिल्वर और गोल्डन जरदोजी वर्क किया गया था। इसके साथ दीपिका ने कुंदन और ग्रीन स्टोन्स की हेवी जूलरी पहनी थी। यह उन्हें ब्यूटीफुल मुस्लिम ब्राइट का परफेक्ट लुक दे रहा था।
3/7
आशका गोराडिया

आशका गोराडिया की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। अमेरिका में अचानक हुई ब्रेंट गोबल से मुलाकात शादी में तब्दील हो जाएगी, यह शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था। इस ब्राइड ने अपने दूल्हे के साथ दो तरीकों से शादी रचाई थी। पहली इंडियन और दूसरी क्रिस्चन। सेकंड वेडिंग ब्रेंट के रिलिजन के अनुसार रखी गई थी और इसके लिए आशका ने बेहद सुंदर वाइट वेडिंग गाउन पहना था, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ाता दिखा था।
4/7
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की लैविश वेडिंग भला कौन भूल सकता है। इसकी चर्चा तो देश से लेकर दुनिया तक में हुई थी। इस देसी गर्ल ने न सिर्फ हिंदू बल्कि क्रिस्चन रीत से भी शादी की थी। इसके लिए उनका वेडिंग गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। लेस, क्रिस्टल और डेलिकेट फैब्रिक से बने इस गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपनी दुल्हन को देख निक तक इमोशनल हो गए थे, जिसके बाद दोनों ने वेडिंग पूरी कर एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया था।
5/7
जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा ने भी दो तरह से शादी की थी। एक क्रिस्चन और दूसरी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से की गई थी। रितेश देशमुख के साथ हिंदू रिवाज से शादी करने के लिए जेनेलिया ने खास साड़ी डिजाइन करवाई थी, जिस पर गोल्ड के थ्रेड्स, जरदोजी और सीक्वंस वर्क भी किया गया था। महाराष्ट्रीयन ब्राइड बनकर वह वाकई बहुत सुंदर लग रही थीं।
6/7
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन हैं, तो वहीं रणवीर सिंह सिंधी हैं। इस वजह से दोनों की शादी भी दो तरीकों से हुई थी और दोनों के लिए इस अदाकारा ने अलग ड्रेस डिजाइन करवाई थी। साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई शादी में जहां वह कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, तो वहीं सिंधी रीति-रिवाज से हुई शादी के लिए उन्होंने सब्यसाची का डिजाइन किया लाल जोड़ा पहना था। इसकी तस्वीरें जब सामने आई थीं, तो लोगों ने तारीफों के ऐसे पुल बांधे कि इनकी वेडिंग सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक्स में आ गई।
7/7
अनिता हसनंदानी

अनिता हसनंदानी ने अपने प्यार रोहित रेड्डी से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से की गई थी। इस वेडिंग के लिए अनिता ने वाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर थी। उन्होंने अपने लुक को पूरा करते हुए गोल्ड और पर्ल की जूलरी पहनी थी और बालों में गजरा भी लगाया था। साउथ इंडियन ब्राइड बन अनिता की खूबसूरती जैसे और बढ़ गई थी।
Source link

