दतिया उपचुनाव का बिगुल आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन एक्शन मोड में

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता प्रभावी होते ही जिला प्रशासन ने संपत्ति विरूपण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सरकारी और सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक पोस्टर बैनर और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।आज 2 जुलाई को भारत निर्वाचन आयोग ने दतिया विधानसभा क्रमांक-22 के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निकाय की संयुक्त टीमों ने संपत्ति विरूपण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भवनों सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर लगे राजनीतिक पोस्टर बैनर फ्लेक्स और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here