काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) के दक्षिणी हेलमंड और कंधार (Kandahar) प्रांत में अफगान सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच हुई मुठभेड़ में 60 से ज्यादा तालिबानी कमांडर मारे गए हैं. अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय ने बड़ा खुलासा करते हुए ये अहम जानकारी साझा की है.
अफगानिस्तान के प्रमुख न्यूज नेटवर्क पजवोक अफगान न्यूज (Pajhwok Afghan News) के मुताबिक अफगान सुरक्षा बल हालिया दिनों बड़े आक्रामक अंदाज में आतंकियों का सफाया कर रहे हैं.
अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों से संबंधित विभाग ने रविवार को बाकायदा एक सूची जारी करते हुए बड़ी तादाद में तालिबानी कमांडरों के मारे जाने का दावा किया है. सूची के मुताबिक हेलमंद और कांधार में महीने भर पहले शुरू किए गए ऑपरेशन में 70 तालिबानी कमांडर मारे गए हैं.
More than 60 key Taliban commanders have been killed in recent clashes with security forces in Afghanistan’s southern Helmand and Kandahar provinces, says Ministry of Interior:
Pajhwok Afghan News— ANI (@ANI) November 15, 2020
तालिबान के हालिया हमलों के जवाब में अफगानी सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन शुरू किया था. मंत्रालय के मुताबिक 20 कमांडर हेलमंद के अलग-अलग हिस्सों के थे जो 50-100 आतंकियों के दस्ते की कमान संभाले थे. वहीं कंधार प्रांत की बात करें तो यहां करीब 40 तालिबानी कमांडर मारे गए हैं.
हेलमंद में बड़ी कार्रवाई
मीडिया ब्रीफिंग में लिस्ट रिलीज करते हुए मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम 152 पाकिस्तानी लड़ाके सिर्फ हेलमंद प्रांत में मारे गए हैं.
तालिबान ने किया खंडन
ऑपरेशन की कमान चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मोहम्मद यासिन जिया (Mohhamad Yasin Jia) ने संभाली थी. आतंकियों के सफाए के अभियान के बीच मंत्रालय का दावा है कि तालिबान को मात दे दी गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अंतराल में करीब 134 बेगुनाह मारे गए वहीं 289 घायल हो गए. हांलाकि तालिबान ने मंत्रालय के बयान का खंडन किया है.
गौरतलब है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ क्षेत्र की बड़ी चुनौती बन चुका है.
LIVE TV


