After Colors Silsila Badalte Rishton Ka Soon To Go Off Air From Voot Too | Silsila Badalte Rishton ka : Colors के बाद अब डिजिटल प्लेटफार्म Voot पर भी बंद हो रहा है शो

Silsila Badalte Rishton ka : Colors के बाद अब डिजिटल प्लेटफार्म Voot पर भी बंद हो रहा है शो



कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाले शक्ति अरोड़ा-अदिति शर्मा स्टारर ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ के शुरुआत से ही अफवाहों और विवादों का दौर शुरू हो गया था. जहां शो के शुरुआत में इसके कंटेंट को लेकर खूब बब्वल हुआ और इसके बाद अचानक शो की लीड दृष्टि धामी ने शो को अलविदा कह दिया. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी शो के अचानक बंद करने की खबर आई.

लेकिन फिर पब्लिक की भारी डिमांड को देखते हुए शो को एक हफ्ते के अंदर ही शो को कलर्स के डिजिटल प्लेटफार्म Voot पर प्रसारित किया जाने लगा. वूट पर भी इस शो को खूब देखा जाता है लेकिन अब इस शो की ऑडियंस की लिए बुरी खबर आई है. स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक ये शो अब वूट पर भी बंद होने वाला है.

रिपोर्ट के मुताबिक वूट पर शो चलाना मेकर्स को महंगा पड़ रहा है. शो के एक एक्टर ने स्पॉटबॉय.कॉम को बताया कि सेट पर ये बातें सुनाई दे रही है कि शो वूट पर भी जल्द ही बंद होने वाला है. हालांकि चैनल और प्रोडक्शन टीम ने अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हमने सुना है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर टीवी की तरह सालों साल चलने वाले शो नहीं होते. शो को चलाना महंगा पड़ रहा है और इसीलिए ये फैसला लिया गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here