After Shilpa Shinde Arshi Khan Slams Dipika Kakar Ibrahim Says Dipika Kakar Is Not A Deserving Winner Of Bigg Boss 12 Show | शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान ने साधा Bigg Boss 12 Winner दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर निशाना

शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान ने साधा Bigg Boss 12 Winner दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर निशाना



बिग बॉस 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे शो के शुरुआत से ही श्रीसंत को सपोर्ट कर रही थी और उनके निशाने पर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम रही. दीपिका के ‘बिग बॉस 12’ की ट्रॉफी जीतने के बाद भी शिल्पा शिंदे ने ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इशारों में दीपिका को फेक बता जबकि श्रीसंत को हीरो को बता दिया था

शिल्पा ने दीपिका के विनर बनने के बाद ट्विटर पर लिखा- ”आजकल प्रोडक्ट बनावटी होते हैं. यहां तक मक्खी मारने के भी. सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है. मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही. आखिर में मक्खी जीत गई. इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई”

जैसा कि आपको पता है कि कलर्स के शो ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका का किरदार सिमर शो के एक ट्रैक के दौरान मक्खी बन गई थी. अब शिल्पा का मक्खी वाला पोस्ट साफ इशारा कर रहा है कि उनका निशाना दीपिका की तरफ ही है.

अब शिल्पा के बाद बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी दीपिका पर निशाना साधा है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अर्शी ने कहा, ”मुझे कभी दीपिका कक्कड़ पसंद ही नहीं आई थीं. बहुत सारे दूसरे लोग हैं जिन्होंने अच्छा खेला है. चाहे वे रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर हो या श्रीसंत. सभी ने शो में अच्छा किया. हमारे सीजन में सबसे ज्यादा जीतने के योग्य शिल्पा शिंदे थीं. इस सीजन में भी दीपिका की तुलना में दूसरे सदस्य जीतने के काबिल थे.”

अर्शी ने कहा, जब दर्शक आपके जीतने से खुश ना हो, ऐसे में आपका ट्रॉफी को रखना व्यर्थ है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here