Air quality in severe category in Delhi Ghaziabad Noida and Faridabad aqi – दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद की हवा तीसरे दिन भी गंभीर श्रेणी में

दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद की हवा तीसरे दिन भी 'गंभीर' श्रेणी में

वायु प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है. (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi AQI) समेत गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद (Faridabad AQI) में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में, वहीं गुरुग्राम की हवा लगातार तीसरे दिन ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में दर्ज की गई. सरकारी एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. दिल्ली का AQI 428 दर्ज किया गया है. वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐप समीर के अनुसार, शुक्रवार को नोएडा में AQI 434 दर्ज किया गया. गाजियाबाद में AQI 423, ग्रेटर नोएडा में 438, फरीदाबाद में 416 और गुरुग्राम में 316 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में AQI 462, बागपत में 351, बुलंदशहर में 450, हापुड़ में 116, आगरा में 358, बल्लभगढ़ में 312, भिवानी में 140 और मेरठ में AQI 375 दर्ज किया गया. नोएडा के प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ प्रदूषण विभाग, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दंडात्मक कार्रवाई की है.

VIDEO: हॉट टॉपिक : पराली को लेकर पड़ोसी राज्यों पर भड़की AAP

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here