Air travellers to Canada to isolate at hotels starting February 22 justin trudeau | Canada जाने की कर रहे हैं प्‍लानिंग, जान लीजिए नई गाइडलाइंस; नहीं तो होगा नुकसान

नई दिल्‍ली: कनाडा (Canada)  के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने कहा है कि देश में आने वाले हवाई यात्रियों को क्‍वारंटीन होकर रहना पड़ेगा. कनाडा आने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस टेस्‍ट कराना होगा और इसके नतीजे आने तक लोगों को एक होटल में रहना होगा, जो 22 फरवरी से शुरू हो रहा है. 

इससे पहले भी जस्टिन ट्रूडो ने नॉन एसेंशियल हवाई यात्रियों पर कड़े प्रतिबंध लागू किए जाने की बात कही थी.  ट्रूडो ने ये घोषणा तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर की थी. 

ये भी पढ़ें- Covid-19 को लेकर वैज्ञानिक का बड़ा खुलासा, एक Coke कैन में फिट हो सकते हैं दुनियाभर में मौजूद सारे Virus

सरकार के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि कुछ मामलों को छोड़कर, लगभग सभी नॉन एसेंशियल एयर ट्रैवलर्स को गर्वमेंट ऑथराइज्‍ड होटल में तीन रातों तक रुकना होगा. कनाडा छोड़ने से पहले तक वह अपने खर्च पर यहीं रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे लोग जिन्‍होंने यूएस बॉर्डर जमीनी यात्रा करके क्रॉस किया है, उन्‍हें आईसोलेट होकर नहीं रहना होगा. लेकिन उन्‍हें कोरोना टेस्‍ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो उन्‍होंने कनाडा आने से सिर्फ तीन दिन पहले कराई हो. इसके अलावा कनाडा आने पर भी उनका टेस्‍ट किया जाएगा और 14 दिन तक उन्‍हें घर में या किसी दूसरी जगह क्‍वारंटीन होकर रहना होगा. 

ये भी पढ़ें- Italy में House खरीदने का इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा, 100 रुपये से भी कम में बनाएं अपना आशियाना

नागरिक सुरक्षा मंत्री बिल ब्‍लेयर ने कहा कि ऐसे 5 प्रतिशत से भी कम लोग हैं, जो यहां किसी बहुत जरूरी काम से नहीं आए हैं. इन्‍होंने लैंड बॉर्डर क्रॉस किया था. इसलिए हम जमीनी यात्रा करके आने वाले लोगों को होटल स्‍टे के लिए नहीं कह रहे. 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पैटी हाजडू (Patty Hajdu) ने कहा कि ऐसे कनाडाई लोग जिन्‍होंने वैक्‍सीन लगावाई है, वो भी इस नए नियम से बाहर नहीं होंगे क्‍योंकि, अभी भी रिसर्च में यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि वैक्‍सीनेटेड लोगों कोरोना वायरस दूसरे लोगों में ये वायरस फैला सकते हैं या नहीं. 

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि टेस्‍ट के रिजल्‍ट आने में 3 दिन का समय लगता है. ट्रूडो ने इससे पहले बताया था कि हवाई यात्रियों के लिए होटल में रुकने का खर्च 2000 कैनेडियन डॉलर तक होगा. 

इसके बाद अगर जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो कनाडा आने वाले लोगों को घर में या कहीं और आइसोलेट होकर रहना होगा. कनाडा ने पहले ही अपने यहां आने वाले लोगों के लिए 14 दिन तक सेल्‍फ आइसोलेशन का नियम बनाया है और नॉन एसेशिंयल ट्रैवल पर रोक की बात कही है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here