छतरपुर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अजय सिंह राहुल भैया बुंदेलखंड दौरे के दौरान छतरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता आदित्य सिंह के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह दौरा कांग्रेस परिवार के बीच संवाद और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनती है, तब तक वे माला और साफा नहीं पहनेंगे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।


