समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए कहा, “देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध, 7 में से 6 नए एयरपोर्ट बंद।”अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए तंज कसा कि “घास हटवाकर” वहां की असल हालत भी देखी जानी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अरबों रुपये के निर्माण कार्य केवल अपने करीबियों को ठेके देने और कमाई बांटने के उद्देश्य से किए जाते हैं।सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न तो हवाई अड्डों को सुचारू रूप से संचालित करना है और न ही उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाओं को बढ़ावा देना, बल्कि केवल आर्थिक लाभ कमाना है।हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


