lifestyle movie actor akshay kumar twinkle khanna their kids spotted at airport leaves for uk along with lara dutta huma qureshi and others
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
मास्क-फेस शील्ड और कंफर्टेबल क्लोद्स पहन अक्षय कुमार परिवार संग UK हुए रवाना

अक्षय कुमार को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जानकारी के अनुसार वह लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, जैकी भगनानी और अन्य लोगों के साथ यूके के लिए चार्टर फ्लाइट से रवाना हुए हैं। कोरोना को देखते हुए सभी मास्क से लेकर अन्य प्रटेक्शन गाइडलाइन्स को फॉलो करते नजर आए। साथ ही सभी ने बेहद कंफर्टेबल कपड़े पहने हुए थे। (सभी फोटोज: योगेन शाह)
2/8
जंपसूट में दिखे अक्षय

अक्षय कुमार ने कंफर्ट क्लोदिंग को चुनते हुए, जंपसूट पहना हुआ था। उनके इस ग्रे कलर के सूट में फ्रंट जिप थी। हमेशा की तरह इस जंपसूट को भी अक्षय ने एक पैर पर घुटने तक चढ़ा रखा था। उन्होंने इसके साथ वाइट शूज़ पहने थे।
3/8
कैप और एक शोल्डर पर बैग

अक्षय ने अपने इस लुक को ब्लैक कैप के साथ पूरा किया था। वहीं उन्होंने हाथ में वॉच और एक कंधे पर बैगपैक लिया हुआ था। सुरक्षा के लिए वह मास्क भी लगाए थे।
4/8
फैमिली भी आई नजर

अक्षय के पहुंचने के बाद उनका परिवार भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ट्विंकल खन्ना के साथ उनके दोनों बच्चे आरव और नितारा भी नजर आए।
5/8
मास्क और फेस शील्ड

कुमार फैमिली ने सुरक्षा के लिए न सिर्फ मास्क लगाया था, बल्कि उन्होंने फेस शील्ड भी लगाई थी। बात करें कपड़ों की, तो ट्विंकल ने ऑलिव ग्रीन शर्ट के साथ ब्लैक जींस, गले में स्कार्फ और पैरों में डार्क ग्रीन कलर के स्नीकर्स पहने हुए थे।
6/8
क्यूट लुक में नितारा

नितारा को ट्विंकल ने ग्रे लेगिंग्स और ब्लू स्वेटशर्ट पहनाई थी। इसके साथ बेटी के बालों को उन्होंने हाई पोनी में स्टाइल किया था। नितारा पिंक ऐंड ब्लू कॉम्बिनेशन का बैग भी कैरी कर रही थी।
7/8
हुमा कुरैशी आईं नजर

हुमा कुरैशी वाइट जींस और टाई ऐंड डाई प्रिंट के हुडी स्वेटशर्ट में देखी गईं। उन्होंने इसके साथ वाइट कलर का ही बैग कैरी और शूज भी इसी रंग के पहने थे।
8/8
लारा भी फैमिली के साथ हुईं स्पॉट

लारा दत्ता अपनी पूरी फैमिली के साथ स्पॉट की गईं। उन्होंने डार्क ग्रे कलर का पजामा और मैचिंग हुडी पहने थे। उनकी बेटी वाइट पजामा और येलो स्वेटशर्ट पहनी दिखी। वहीं महेश भूपति ने वॉश्ड डेनिम जींस और शर्ट पहनी थी।
Source link


