रक्षा बंधन को सारे दफ्तर रहेंगे बंद, कोषालय, बैंक भी बंद रहेंगे, MP ने पहली बार लिया ऐसा निर्णय

rakshabandhan 2023
rakshabandhan 2023

भोपाल। कल पूरे देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि रक्षा बंधन के मौके पर बुधवार को सभी कार्यालयों के साथ ही बैंक, बीमा और कोषालय में भी अवकाश रखा गया है। मंगलवार को सरकार ने इस बावद आदेश जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस रक्षा बंधन के अवसर पर पहली बार अधिकारी और कर्मचारियों को अवकाश देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इससे पहले के वर्षों में रक्षा बंधन के मौके पर सरकार अवकाश तो देती थी, लेकिन सभी कार्यालयों को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश रहता था, लेकिन कोषालय, बैंकों, बीमा, उप कोषालय और पुलिस के लिए छुट्टी नहीं रहती थी।लेकिन इस बार कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग रखी थी कि उन्हें भी रक्षाबंधन के मौके पर अवकाश दिया जाये। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर रक्षाबंधन के मौके पर 30 अगस्त को बैंक और वित्तीय संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 55 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर अवकाश मिल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here