जबलपुर में हुई अजब गजब शादी, ट्रैक्टर चलाकर स्टेज पर आई दुल्हनिया

जबलपुर। इंटरनेट पर इन दिनों जबलपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ट्रैक्टर चलाते हुए शादी के स्टेज पर आते हुए दिखाई दे रही है। दुल्हन ट्रेक्टर चलाकर जयमाला के लिए पहुँची है। यह वीडियो जबलपुर के पाटन स्थित नुनसर गाँव का बताया जा रहा है। दुल्हन दमोह की रहने वाली बताई जा रही है। जब दुल्हन की एंट्री हुई तो बराती और घराती देखते रह गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने घर में खेती-बाड़ी में भी हाथ बटाती थी।

दरअसल शिवानी ने लोगों को संदेश देना चाहा है कि बेटियां भी खेती बाड़ी में हाथ बटा सकती हैं। यह शादी मंगलवार को हुई है। दुल्हन शिवानी ने जबलपुर के पाटन स्थित जमुनिया गाँव के रहने वाले अखिल पटेल के साथ सात फेरे लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here