america president donald trump attending election campaigns without wearing mask | मास्क पहनने वालों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का अनोखा दावा, सुनकर रह जाएंगे हैरान

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘हर समय ’ कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित रहते हैं. हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है.

मियामी में गुरुवार को एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया.

राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने वाले कई मेहमान कोविड-19 से पीड़ित हुए. कार्यक्रम में शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे.

क्या चीन ने बना ली कोरोना की वैक्सीन? छात्रों को मुफ्त में दे रहा टीका

संक्रमित होने वाले लोगों में खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया शामिल हैं.

राष्ट्रपति स्वयं कभी-कभार ही मास्क पहनते हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क से कोई दिक्कत नहीं. हालांकि इसके बाद दावा किया कि ‘मास्क पहनने वाले लोग इससे (संक्रमण) हर वक्त पीड़ित रहते हैं.’

बाइडेन अभियान से जुड़े तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के प्रचार अभियान से जुड़े कम से कम तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद अभियान को पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए सोमवार से होने जा रहे व्यक्तिगत उपस्थिति वाले कार्यक्रम रद्द करने पड़े.

हालांकि बाइडेन ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया है क्योंकि गुरुवार को कहा गया कि संक्रमित पाए गए लोगों के साथ उनका कोई सीधा संपर्क नहीं रहा है.

बाइडेन के अभियान की ओर से गुरुवार सुबह दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी. इनमें हैरिस की संचार निदेशक लिज एलन और हैरिस के प्रचार दौरों में से एक में फ्लाइट क्रू का सदस्य रहा एक व्यक्ति शामिल है. तीसरे संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी गुरुवार दोप​हर को दी गई.

आतंकवादियों को बिरयानी खिला-खिलाकर बर्बाद हुआ पाकिस्तान, अब आटे का भी जुगाड़ नहीं

अभियान के मुताबिक, तीसरा व्यक्ति एक एविएशन कंपनी का कर्मचारी है जो इस हफ्ते की शुरुआत में बाइडेन के ओहायो तथा फ्लोरिडा दौरे के वक्त विमान में मौजूद था. लेकिन ​कैम्पेन का कहना है कि वह विमान में पिछले दरवाजे से दाखिल हुआ था और बाइडेन से काफी दूरी पर बैठा था.

हैरिस ऑनलाइन प्रचार जारी रखेंगी
बाइडेन के अभियान में महीनों से सुरक्षा एहतियात बरती जा रही है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसका कई बार मजाक भी बना चुके हैं.

ट्रंप ने गुरुवार को उत्तरी कैरोलाइना में मास्क पहने बिना ही एक रैली को संबोधित किया और कहा ‘मैं उनके (हैरिस) प्रति चिंतित हूं. मास्क पहनो, चाहे नहीं पहनो, आप जो करना चाहते हो करो, लेकिन आपको पता है कि फिर भी मदद की जरूरत पड़ेगी.’

हैरिस ऑनलाइन प्रचार जारी रखेंगी तथा चंदा एकत्रित करने के उनके पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम भी जारी रहेंगे.

इनपुट: भाषा

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here