American companies import 8 tonnes of goods from China since September: report | ट्रंप की कंपनियों ने सितम्बर से अब तक चीन से आयात किया 8 टन सामान: रिपोर्ट

न्यूयॉर्क: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने जिस तरह से दुनियाभर में कोहराम मचाया है और सबसे पहले अमेरिका (America) को ही उजाड़ना शुरू कर दिया है, इससे अमेरिकी राष्ट्रपति चीन और उसकी नीतियों पर कठोर हो चले हैं. लेकिन उलटबांसी ये है कि ट्रम्प जिस चीन (China) पर इतना गुस्सा निकाल रहे हैं, उसी चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ाने में उनकी खुद की कंपनियां (प्रॉपर्टीज) योगदान देने में लगी हुई हैं.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सितम्बर 2019 से अब तक ट्रम्प की कंपनियां (प्रॉपर्टीज) चीन से 8 टन सामान का आयात कर चुकी हैं. सीएनएन ने कहा है कि उसने ‘इम्पोर्ट जीनियस’ द्वारा तैयार किए गए आयात आंकड़ों का परीक्षण किया है, इम्पोर्ट जीनियस उन सूचनाओं पर नजर रखता है, जिनको अमेरिकी कंपनियां अपने आयात के बारे में कस्टम डिपार्टमेंट को कानूनी रूप से देने के लिए बाध्य हैं.

पिछली बरसात के बाद न्यूयॉर्क के ट्रम्प इंटरनेशनल होटल में 6 टन से ज्यादा मेज चीन से मंगाई गईं. उसी दिन ट्रम्प ने ट्वीट किया था, ‘We are doing very well in our negotiations with China’. 2 महीने पहले ही ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब, लॉस एंजेल्स में शंघाई से 2 टन वजनी लकड़ी और कांच के शोकेस केबिनेट शिप के जरिए आए हैं. 

 ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद: मृतक पत्रकार के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान, पत्नी को नौकरी

चीनी कंपनियों से ट्रम्प की संस्थाओं की ये खरीद, एक तरह से चीन के साथ बिजनेस करने को लेकर ऐहतियात बरतने की चेतावनी जारी कर रहे ट्रम्प की केबिनेट के सदस्यों के रुख से बिलकुल विरोधाभासी संदेश देती है. पिछले हफ्ते ट्रम्प ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए एक ऐसे कानून पर हस्ताक्षर करने का ऐलान किया था, जो ऐसे बिजनेस और व्यक्तियों पर रोक लगाएगा, जो हांगकांग की स्वायत्ता को प्रतिबंधित करने में चीन की मदद करते हैं.

पिछले हफ्ते ट्रम्प ने ये भी कहा था कि उसे चीन के साथ दूसरे चरण की ट्रेड डील करने में कोई रुचि नहीं हैं, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी और चीन द्वारा हांगकांग की स्वायत्ता पर चोट करने के चलते दोनों देशों के बीच तनाव बड़ी तेजी से बढ़ गया है. ट्रम्प ने ये भी कहा था कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई बात नहीं की और बात करने की कोई योजना भी नहीं है और कहा कि, अमेरिका चीन को ‘कोरोना वायरस के बारे में छुपाने और इसे पूरी दुनियां पर छोड़ देने के लिए जिम्मेदार’ मानता है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here