आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक ने तिहाड़ जेल के खाने को लेकर NIA कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उसने कहा कि जेल का खाना अत्यधिक मसालेदार है, इसलिए उसे खुद खाना बनाने की अनुमति दी जाए। आरोपी ने यह भी दावा किया कि भूख हड़ताल के चलते उसका 14 किलो वजन कम हो गया है। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


