अमिताभ ने किया फनी कमेंट, जवाब मिला – सर आपमें व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन बनने की प्रतिभा है

महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर रविवार को अपने कमेंट के साथ एक फनी ट्वीट को रीट्वीट कर तहलका मचा दिया। हजारों लोगों ने उसे पसंद किया और खूब कमेंट्स भी किए।
एक ट्विटर हैंडल ने तो बिग बी को वाट्सएप ग्रुप एडमिन बनने की सलाह ही दे डाली म बड़ा शिकारी नामक इस हैंडल ने कहा- सर आप में भी एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन बनने की प्रतिभा है।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने मयूर सेजपाल के एक पुराने वीडियो वाले ट्वीट पर अपने कमेंट्स दिए थे। सेजपाल ने 29 फरवरी को वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक लड़का शराब के गिलास में लगी आग से सिगरेट जलाने का जतन कर रहा है और वो गिलास उसके कपड़ों पर उलट जाता है और आग कपड़ों में लग जाती है।
अमिताभ ने इस पर कमेंट किया था- हे भगवान… पर आगे क्या हुआ… आग बुझी कि नहीं!
ट्विटर पर अमिताभ के अन्य ट्वीट की तरह इसे भी खूब लाइक और रीट्वीट किया गया। मजेदार कमेंट्स भी बहुत आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here