अनंत अंबानी ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, मुंडन कर अर्पित किए बाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सुबह होने वाली सुप्रभात सेवा में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

अपनी धार्मिक यात्रा के तहत अनंत अंबानी ने भगवान वेंकटेश्वर को श्रद्धा स्वरूप अपने बाल अर्पित किए और मंदिर परिसर में मुंडन संस्कार कराया।

दर्शन के बाद मंदिर के अंदर स्थित रंगनायकुला मंडपम में वैदिक विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें ‘वेद आशीर्वादम’ प्रदान किया। वहीं, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों ने उन्हें श्रीवारी तीर्थ प्रसादम भेंट किया और पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अनंत अंबानी की यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। उनके मंदिर दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here