क्या पाकिस्तानी नसरुल्ला से प्यार हो गया हवा, पाकिस्तान से लौटने लगी अंजू
नई दिल्ली। आपको याद ही होगा भारत की अंजू प्यार में इस तरफ पागल हो गई थी कि अपने परिवार को छोड़कर वह पाकिस्तान में प्रेमी के पास पहुंच गई। बेहया अंजू ने अपने पति को तो छोड़ा ही, साथ ही साथ अपने बच्चों को भी छोड़कर चली गई। भारत में जहां अंजू की थू—थू हुई, वहीं पाकिस्तान में उससे प्यार का खूब दिखावा हुआ। शायद अब अंजू की प्यास बुझ चुकी है, वह भारत लौटने लगी है। लेकिन वह भारत क्यों लौट रही है? यह सवाल अभी भी रहस्यमयी है। आपको बता दें कि राजस्थान की रहने वाली अंजू को पाकिस्तान के नसरुल्ला से प्यार हो गया था। फिर वह इस साल अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई थी। कुछ महीने पाकिस्तान में रहने के बाद अब अंजू वापस लौट रही हैं। पाकिस्तान में अंजू को फातिमा नाम दिया गया था। राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अक्टूबर के आखिर में भारत लौट आएंगी। बताया जा रहा है कि राजस्थान तक ने अंजू से बातचीत के आधार पर ये दावा किया है। अंजू ने कहा है कि वह अपने बच्चों की खातिर भारत लौट रही हैं।
पति नसरुल्लाह के साथ-साथ ससुर के साथ रोमांस कर रही अंजू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई… हांलाकि ये अंजू नहीं थी
लोगों के कई सवाल हैं और वह भारत लौटकर सभी सवालों के जवाब देगी। पाकिस्तान में उनके वीजा की लिमिट समाप्त हो रही है और वो इसे बढ़ावाना नहीं चाहती हैं। उसकी वजह उनके बच्चे हैं। वो भारत लौटकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि पति से उनका संबंध खत्म हो चुका है।

अंजू का कहना है कि उन्होंनो कभी किसी से कुछ नहीं छुपाया। जब मैं पाकिस्तान पहुंची तो सबसे पहले अपनी बहन को फोन किया। अपने माता-पिता से भी बात की। मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस के सभी सवालों के जवाब भी वो देंगी। अंजू ने कहा कि उसकी मंशा गलत नहीं थी। वो जब पाकिस्तान आई तो पूरे कानूनी तौर पर आई थी। अंजू के भारत आने के बाद कुछ बड़े खुलासे करने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि यूपी की रहने वाली अंजू की 2007 मे राजस्थान में शादी हुई थी। 34 साल की अंजू के दो बच्चे हैं। इस साल अंजू को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले नसरुल्ला से सोशल मीडिया पर प्यार हुआ और वो वीजा पर पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू ने दो साल पहले उसने विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था और फिर इस साल चुपचाप पाकिस्तान का वीजा लगाकर चली गईं। अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद वो दोनों ही देशों की मीडिया में छा गईं। पाकिस्तान के कई बड़े बिजनेसमैन तक उनसे मिलने पहुंचे थे। अब उसका लौटना चर्चा का विषय बना है।


