इंदौर में भाजपा नेता कपिल गोयल पर एक और एफआईआर दर्ज

इंदौर में एमआईजी पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर एक ओर केस दर्ज किया है, कपिल गोयल पर क्लब एंड रेस्टोरेंट के एग्जीक्यूटिव हेड को धमकाने का आरोप है, दो दिन पहले ही कपिल और उसकी पत्नी के खिलाफ एक व्यापारी की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था, बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उसके साथी चंद्रमूल चंदानी के खिलाफ धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है, कपिल और उसके साथी पर आरोप है की दोनों के द्वारा सैलरी देने के नाम पर फरयादी को डराया और धमकाया गया है हालांकि केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस जल्द कपिल गोयल को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

 बाईट – अभिनव विश्वकर्मा, डीसीपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here