अनुराग जैन जाएंगे डेपुटेशन पर, डीडीए के वाइस चेयरमैन बने; केंद्र सरकार में दो दर्जन वरिष्ठ अफसरों की नई पदस्थापना

सचिव स्तर के आईएएस अफसरों के बदले विभाग

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आज दो दर्जन वरिष्ठ अफसरों की नई पदस्थापना की है। मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव वित्त अनुराग जैन को भी केंद्र सरकार ने डीडीए का उपाध्यक्ष बनाया है। जैन जल्दी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले जाएंगे।

आज जारी आदेश में स्पेशल सेक्रेटरी लेवल के 19 सीनियर आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कुछ अन्य सेवा के अफसरों के भी विभाग बदले गए हैं।

करीब दो साल पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मध्यप्रदेश लौटे 1989 बैच के IAS अनुराग जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद रहे हैं। जैन को उनकी डेपुटेशन अवधि के बाद भी दो साल तक अवधि बढ़ा कर केंद्रीय सेवा में रखा गया था। उन्हें वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवा का अवसर मिला था।


बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में वित्त विभाग संभाल रहे जैन ने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान खुद ही दिल्ली लौटने की इच्छा जताई थी। उन्हें दिल्ली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी देखें : रिटायर्ड IAS बीएम शर्मा बने सीएम के OSD

देखें- पदस्थापना आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here