नई दिल्ली:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कश्मीर पर मध्यस्थता की बात एक बार फिर दोहराई है. दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कश्मीर पर मध्यस्थता को लेकर अगर मैं कुछ कर सकता हूं तो मैं करूंगा, लेकिन अगर दोनों देश चाहेंगे. पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अपनी समस्या को सुलझाने पर काम कर रहे हैं. दोनों देशों के प्रधानमंत्री के साथ मेरा रिश्ता मजबूत है. कश्मीर पर मध्यस्थता के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं करूंगा.’
टिप्पणियां
Source link


