अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने एक नया iPhone लॉन्च कर दिया है. ये दरअसल कंपनी के सबसे सस्ते iPhone SE का अगला वर्जन है. इसे iPhone SE 2020 कहा जाएगा. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.

iPhohe SE 2020 में 4.7 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है. ये दरअसल LCD डिस्प्ले है जो iPhone 11 में है. इस स्मार्टफोन में Apple A13 Bionic प्रोसेसर है. यही प्रोसेसर iPhone 11 में भी दिया गया है. इस फोन में एक ही रियर कैमरा है जो 12 मेगापिक्सल का है. इसमें फेस आईडी का सपोर्ट नहीं है.
iPhone SE 2020 के कैमरे के बारे में विस्तार से बात करें तो यहां 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. इसका अपर्चर f/1.8 है. कंपनी ने दावा किया है कि ये A13 Bionic चिपसेट के साथ मिल कर कई कंप्यूटेशनल फोटॉग्रफी को अनलॉक करता है.
एक कैमरे से ही पोर्ट्रेट मोड का भी ऑप्शन दिया गया है, हालांकि अब एक कैमरे से पोर्ट्रेट दूसरी कंपियां भी देती हैं. लेकिन इसमें इसमें छह तरह के पोर्टेट लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं.
कैमरे में डेप्थ कंट्रोल के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है. वीडियो की बात करें तो आप इससे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसमें 30fps का सुपोर्ट दिया गया है.
डिस्प्ले बेजल लेस नहीं है और कोई नॉच नहीं है. इसके साथ कंपनी ने टच आईडी दिया है जो iPhone 8 के बाद से देना बंद कर दिया था. खास बात ये है कि ये स्मार्टपोन वॉटर प्रूफ है और इसे IP67 रेटिंग मिली है.
iPhone SE 2020 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स – रेड, ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च किया है.

भारत में iPhone SE 2020 की कीमत 42,500 रुपये से शुरू होगी. इसे दो वेरिएंट में बेचा जाएगा. बेस वेरिएंट में 64GB की स्टोरेज होगी, जबकि दूसरे वेरिएंट में 256GB की स्टोरेज दी गई है.
अमेरिका में इस स्मार्टफोन के लिए प्री ऑर्डर्स शुरू किए जा चुके हैं.

