37 लाख रूपये कीमती 251 मोबाईलों को संबंधित आवेदको को किया गया वापस।

सीधी-जिले भर में प्राप्त हो रहे गुम मोबाईल के आवेदन पत्रों को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सायबर सेल को गुम मोबाईलो की दस्तायाबी हेतु निर्देशित किया गया। सायबर सेल टीम द्वारा तकनीकी दक्षता का प्रयोग करते हुये 251 गुम मोबाईलों को विभिन्न क्षेत्रो से दस्तयाब किया जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 30मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सम्बंधितो को बुलाकर होली त्योंहार के अवसर पर भेंट स्वरूप वापस किया गया जिसकी कीमत लगभग 37 लाख रूपये है।उक्त सभी मोबाईलो को दस्तयाब करने में सायबर सेल से उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रआर आनन्द कुशवाहा, आर. प्रदीप मिश्रा, कृष्णमुरारी द्विवेदी, विक्की सिंह, विकास सिंह, सचिन शुक्ला एवं भावेश द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here