एशिया कप: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी ACC चेयरमैन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, दो घंटे चला ड्रामा

दुबई।एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम ने पुरस्कार वितरण समारोह में एक अप्रत्याशित कदम उठाया। टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मैदान पर घंटों तक ड्रामा चलता रहा।

दो घंटे तक स्टेज पर ट्रॉफी लेकर खड़े रहे नकवी

भारतीय टीम के इस फैसले के बाद, मोहसिन नकवी लगभग दो घंटे तक स्टेज पर ट्रॉफी लेकर अकेले खड़े रहे। भारतीय दल के किसी भी सदस्य ने ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर कदम नहीं रखा। आखिरकार, जब भारतीय टीम अपने फैसले पर अडिग रही और अवार्ड लेने से मना कर दिया, तो नकवी ट्रॉफी लेकर मंच से भाग गए।

विवाद का कारण: सूर्यकुमार पर प्रतिबंध की मांग

भारतीय टीम के ट्रॉफी न लेने के इस विरोध का कारण मोहसिन नकवी का विवादित रवैया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ACC चेयरमैन होने के बावजूद नकवी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को फाइनल मैच के लिए प्रतिबंधित करने की गुहार लगाई थी।

टीम इंडिया के इस विरोध को नकवी के इस गैर-पेशेवर और पक्षपाती कदम का सीधा जवाब माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उन्होंने नकवी के पाकिस्तानी राजनेता होने के कारण उनसे ट्रॉफी न लेने का फैसला किया था, लेकिन यह घटनाक्रम इस विवाद को और गहराता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here