Friday, June 27, 2025
HomeBreaking Newsबंडा विधायक की गाड़ी पर हमलाः शादी समारोह में शामिल होकर लौट...

बंडा विधायक की गाड़ी पर हमलाः शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, पत्थर लगने से गाड़ी का कांच टूटा।

बण्डा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की गाड़ी पर शनिवार रात पत्थर से हमला किया गया। पत्थर लगने से विधायक की गाड़ी का कांच टूटा है। घटना बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास स्थित सिलोट नदी के घाट की है। विधायक क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटनाक्रम की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर वापस बंडा लौट रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइट पर आकर कांच पर लगा। पत्थर इतना तेज था कि गाड़ी का कांच टूट गया और कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं। किसी पर संदेह भी नहीं है। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।पत्थर मारने वाले की तलाश कर रहेबरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शाहगढ़ की ओर से आ रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर उनकी गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारा है। पत्थर लगने से उनकी गाड़ी का कांच टूटा है। शिकायत पर मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100