Australians trying to return home from India may go to jail or pay heavy fine | Corona का खौफ: India से घर वापस लौट रहे Australians पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना, 5 साल की जेल भी संभव

सिडनी: भारत (India) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) कुछ ज्यादा ही सख्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत से लौटने वाले अपने नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है. स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) सरकार की तरफ से कहा गया है कि बैन के बावजूद यदि कोई व्यक्ति भारत से ऑस्ट्रेलिया आने का प्रयास करता है, तो उसे जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सीधी उड़ानों (India Direct Flight) पर पहले ही रोक लगा दी है.

ये है Decision की वजह

9न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस संबंध में नए नियम बनाए हैं, जो आज (एक मई) से अमल में आ सकते हैं. इसके तहत ऐसे लोगों के देश में प्रवेश पर रोक रहेगी, जिन्होंने पिछले 14 दिनों में भारत की यात्रा की है. सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि हाल ही में दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर (Australian Cricketers) देश वापस पहुंचे थे. भारत से सीधी उड़ानों पर लगी रोक को देखते हुए इन क्रिकेटरों ने सबसे पहले कतर (Qatar) की यात्रा की, फिर वहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी. 

ये भी पढ़ें -हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा Corona: एक दिन में सामने आए 4 लाख से अधिक Cases, April में सबसे बुरे रहे हाल

Greg Hunt ने दिया ये बयान

स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट (Greg Hunt) ने बताया कि सीमा पर नियंत्रण को कड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस नियम को तोड़ने का प्रयास करेगा, उस पर 66,600 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा या पांच साल जेल की सजा होगी, या फिर दोनों भी हो सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 

Direct Flight पर लगी है रोक

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सीधी उड़ान (Direct Flight) पर 15 मई तक रोक लगाने का ऐलान किया था. इसके अलावा, सरकार ने कहा था कि दुबई, सिंगापुर और कुआलालंपुर (मलेशिया) होते हुए भी भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचना मुमकिन नहीं है. हालांकि, अपने क्रिकेटरों के कतर हुए देश वापस लौटने को लेकर स्कॉट मॉरिसन सरकार सकते में है. इसलिए उसने नियम तोड़ने वालों को सजा देने की तैयारी कर ली है. 

कई Countries हैं Alert

पिछले साल मार्च से अब तक 19,400 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वापस लौट चुके हैं. फिलहाल 9000 ऑस्ट्रेलियाई भारत में पंजीकृत हैं, जिनमें से 650 वल्नरेबल की श्रेणी में आते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह 15 मई को अपने फैसले की समीक्षा करेगा, इसके बाद तय किया जाएगा कि उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाना है या नहीं. गौरतलब है कि भारत में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई देश अलर्ट हो गए हैं. उन्होंने भी भारत से यात्रा पर बैन लगा दिया है.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here