Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: Ram mandir photo, Ayodhya News,jai shri Ram,Ayodhya Photo – अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की भव्य तैयारियां Live Updates: तस्वीरों और Video यहां देख कर बनें हर पल के गवाह

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की भव्य तैयारियां Live Updates:  तस्वीरों और Video यहां देख कर बनें हर पल के गवाह

Ram Mandir News : अयोध्या में भूमि पूजन की भव्य तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की भव्य तैयारियां चल रही हैं. लेकिन आज सुबह ही खबर आ गई है कि वहां एक और पुजारी को कोरोना संक्रमण हो गया है. जिसकी वजह से प्रशासन सकते में आ गया है.  मिली जानकारी के मुताबिक रामलला के सहायक पुजारी प्रेम कु्मार तिवारी के रिपोर्ट में पुष्टि हुई है. इससे पहले शुक्रवार को एक सहायक पुजारी प्रदीप दास और राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात 14 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं रामलला के मुख्य पुजारी सतेंद्र की कोरोना रिपोर्ट नेगिटेव आई है लेकिन ऐहतियातन उनको पूजा से दूर रखा गया है. दूसरी ओर से बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. सदियों बाद पूरे अयोध्या शहर को सजाने में अधिकारियों लगी हैं. नीचे दी गई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि अयोध्या में को किस तरह बदल दिया गया है. कई सौ सालों तक विवाद का केंद्र रही अयोध्या ने बदहाली का दौर देखा है. विकास, रोजगार और अच्छी सुविधाओं का इंतजार करते-करते अयोध्यावासियों का शायद अब सपना पूरा हो जाए. फिलहाल 5 अगस्त तक होने वाले इस कार्यक्रम के हर पल की तस्वीरों और खबरों को आप यहां Live देख सकते हैं.

Ayodhya: Ram Temple Bhumi Pujan Live Updates 

अयोध्या : सरयू नदी पर बने पुल में भी सजावट

अयोध्या शहर में कोई ऐसा कोना नहीं है. जिसे सजाया नहीं गया हो. हर जगह को राममय करने की तैयारी हो रही है. 

सदियों में बाद इस तरह सजी अयोध्या

अयोध्या को कई सालों में बाद इस तरह सजाया गया है. भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर कई तैयारियां की गई हैं.

सरयू नदी की आरती की गई 

संतों ने कल शाम सरयू नदी की आरती की है. 5 अगस्त के पहले अयोध्या के हर कार्यक्रम में काफी उत्साह देखा जा सकता है

हवन और पूजा-पाठ जारी 

यज्ञशाला में रामदल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने सोमवार को हवन का आयोजन किया. यह यज्ञशाला राम की पौड़ी में है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here