सनातन का झंडा बुलंद करने वाले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे. वे किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे.
न धाम पर रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही दिव्य दरबार लगेगा. इतना ही नहीं वे मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गायब रहेंगे. इस दौरान वे किसी के संपर्क में भी नहीं होंगे. आखिर शास्त्री कहां जा रहे हैं,
क्या करेंगे ,धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार और सनातन हिन्दू राष्ट्र के लिए पहचाने जाते हैं. वे आगामी मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाएंगे और एकांतवास में साधना करेंगे.
धीरेंद्र शास्त्री हर तरह के संपर्क से कटकर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे. बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी थी।।