बागेश्वर महाराज की नौ दिवसीय साधना शुरू, करेंगे शक्ति की उपासना मंगलवार, शनिवार को लगेगा दरबार, शेष दिनों में भक्तों को मिलेंगे दर्शन

छतरपुर। जिस तप, शक्ति और साधना के बल पर बागेश्वर धाम दुनिया भर में जन कल्याण के कार्यों के लिए पहचाना जाने लगा है इसी तप और साधना को अनवरत करने के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शक्ति साधना करते हैं ताकि सनातनियों के दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों का निवारण हो सके। बागेश्वर महाराज की चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही नौ दिवसीय विशेष साधना शुरू हुई।

इन नौ दिनों में सिर्फ मंगलवार और शनिवार को दरबार लगेगा शेष दिनों में दुनिया भर से आने वाले लोगों को महाराज श्री के दर्शन मिल सकेंगे। महाराज श्री रोज शाम 6 बजे बालाजी के दर्शन करने और सन्यासी बाबा का आशीर्वाद लेने साधना से बाहर आएंगे इसी समय वे भक्तों को दर्शन देंगे ओर 9 दिनों तक मंदिर में भक्तों से साथ करेंगे भगवान का भजन संकीर्तन।इस पावन अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।

साधना के दौरान महाराज श्री का नियमित दरबार केवल मंगलवार और शनिवार को ही आयोजित किया जाएगा जहां श्रद्धालु अपनी समस्याओं का समाधान और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। शेष दिनों में भक्तों को केवल दर्शन का लाभ मिलेगा। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय हो उठा है जिससे हर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और दिव्यता का अनुभव कर रहा है।

इस प्रकार की साधना न केवल साधक की आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाती है, बल्कि समस्त जनमानस के लिए भी कल्याणकारी होती है। भक्तों का विश्वास है कि बागेश्वर महाराज की इस विशेष साधना से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here