सागर पहुंची बागेश्वर महाराज की रथयात्रा, रात 2 बजे तक दर्शन के इंतजार में डटे रहे श्रद्धालु

छतरपुर। लोगों के विचारों में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम संवाद है। आपसी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। यह संदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी पांच दिवसीय रथयात्रा के दौरान दिया। तीसरे दिन गौरीशंकर मंदिर पहुंच कर बागेश्वर महाराज ने पूजा अर्चना कर सुबह 8 बजे यात्रा राष्ट्र गान हनुमान चालीसा के साथ यात्रा शुरू की। आलम यह था कि सुबह 4 बजे तक भी सनातन धर्मावलंबियों की आंखें रथयात्रा की राह निहारती रहीं। महाराज के दर्शन और उनके विचार सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक प्रतीक्षा करते महाराज जी हटा में रात्रि में 2:30 नगर के अंदर पहुंचे गौरी शंकर मैदान परिसर में महाराज जी के द्वारा अपने साथ वचनों को लेकर की जा रही यात्रा के बारे में मौजूद श्रद्धालुओं को बताया और लगभग 1 घंटे का दिव्य दरबार भी लगाया गया,महाराज श्री ने कहा कि सनातन हिंदू एकता के लिए उन्होंने दो पदयात्राएं की है अब तीसरी रथ यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बागेश्वर धाम के अनुयाई हर गांव गली में बैठकर संवाद स्थापित करेंगे जिससे लोग एकजुट होंगे। संवाद सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम है । इससे विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा । उनका संदेश था कि समाज में व्याप्त मतभेदों को दूर करने और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के लिए संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।बेटियों से किया भावुक आग्रहअपने संबोधन में महाराज श्री ने बेटियों से सनातन धर्म और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने का भावुक आग्रह किया। उन्होंने कहा, प्राण त्याग देना, मगर सनातन मत छोड़ना। उनके इस संदेश में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के प्रति आस्था बनाए रखने का आह्वान प्रमुखता से सामने आया। महाराज श्री ने समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जातियों में बंटकर रहने से समाज कमजोर होता है। उन्होंने कहा, यदि जातियों में बंटे रहोगे तो सब मिट जाओगे। उन्होंने सभी से एकता के सूत्र में बंधने और एक रंग में रंगने का आह्वान किया। हटा से दमोह के बीच पड़ने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने बागेश्वर बालाजी के रथ की आरती कर रथ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में भक्तों की लंबी कतारे नजर आई। भक्तों ने छतों और बुलडोजर से पुष्पवर्षों कर यात्रा स्वागत समर्थन किया। हजारों की संख्या में मौजूद सनातनियों ने बागेश्वर सरकार के साथ 7 संकल्प की शपथ ली। यात्रा का स्वागत रास्ते में मौजूद गांव के स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी किया। हिंडोरिया में रथ यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ।मैदानी सभा में बागेश्वर सरकार का दमोह सांसद राहुल लोधी, पूर्व विधायक प्रद्युम्न लोधी ने पुष्प माला के साथ स्वागत किया। बागेश्वर महाराज भक्तों को शपथ दिलवाते हुए दमोह पहुंचे जहां पॉलिटिनिक ग्राउंड में सभा हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक दमोह अजय टंडन सहित बागेश्वर परिवार के सदस्य मौजूद थे। गढ़ा कोटा, रहली होते हुए देर रात यात्रा सागर बालाजी मंदिर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here