बालाघाट: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 ट्रैक्टर व डोजर जब्त

बालाघाट, मध्य प्रदेश: जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। खैरलांजी के ग्राम टेकाडी तिजु स्थित बावनथड़ी नदी में खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए 14 ट्रैक्टर और एक डोजर जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक बालाघाट, बसंत कुमार पाटिल की टीम द्वारा की गई। इस बड़ी कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।अवैध खनन में लिप्त पाए गए सभी 14 ट्रैक्टर और डोजर वाहनों को थाना खैरलांजी की अभिरक्षा में रखा गया है। बता दें कि क्षेत्र में रेत के अवैध खनन की लगातार सूचनाएं सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here