Balo me tel lagane ka sahi tarika: सिर पर तेल लगाने का सही तरीका

तेल मालिश को बालों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। कहा जाता है कि तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है और वो स्‍वस्‍थ एवं चमकदार रहते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बालों की तेल मालिश के लिए भी कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। अगर आप इसमें लापरवाही करते हैं तो बहुत जल्‍द आपके बाल टूटकर गिर सकते हैं।

Parul Rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बालों में तेल लगाने का तरीकाबालों में तेल लगाने का तरीका

बालों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए सिर पर तेल की मालिश करने को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहते हैं कि इससे बालों को पोषण मिलता है और उनमें चमक आती है। सिर की तेल मालिश करने के कई फायदे होते हैं। जैसे कि बाल चमकदार बनते हैं, कमजोर बालों को पोषण मिलता है और बाल घने एवं लंबे होते हैं, लेकिन यहां भी आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

जी हां, अगर आप सिर की तेल मालिश में कुछ खास बातों का ध्‍यान नहीं रखते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां हम आपको बालों में तेल लगाने से जुड़े कुछ महत्‍वपूर्ण टिप्‍स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप तेल मालिश के सारे लाभ पा सकते हैं।

क्या आपने अब तक ट्राई किए Hair fall रोकने के ये तरीकेक्या आपने अब तक ट्राई किए Hair fall रोकने के ये तरीकेबाल झड़ना एक बहुत बड़ी समस्या है जिससे पुरुष और महिलाएं दोनों जूझते हैं। यहां हैं कुछ ऐसे नुस्खे जो न सिर्फ आपके बाल झड़ने से रोकेंगे बल्कि उनको हेल्दी और शाइनी भी बनाएंगे।

लगाने से पहले तेल गरम करना

तेल मालिश से न सिर्फ बालों को पोषण मिलता है बल्कि दिमाग को भी आराम महसूस होता है। अगर आप सिर पर तेल लगाने से पहले उसे हल्‍का गर्म या गुनगुना कर लेंगे तो इससे तेल बालों और स्‍कैल्‍प (सिर की त्‍वचा) में आसानी से पहुंच पाता है और ये ज्‍यादा फायदेमंद भी होता है।

तेल गर्म करने का तरीका

आप एक कटोरी में आवश्‍यकतानुसार तेल डालें और उसे 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें या तेल की कटोरी को गर्म पानी में रखकर भी उसे हल्‍का गर्म कर सकते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि तेल बहुत ज्‍यादा गर्म नहीं होना चाहिए, क्‍योंकि तेज गरम करने से तेल में मौजूद पोषण कम या नष्‍ट हो सकता है।

तेजी से मालिश करना

कई लोग तेल लगाते समय तेजी से मालिश करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है और वो टूटकर गिर सकते हैं। सख्‍ती से सिर की मालिश करने से बाल उलझ सकते हैं और बालों की जड़ों को भी नुकसान हो सकता है जिससे कि वो आसानी से गिर कर टूट सकते हैं। हल्‍के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करना अच्‍छा होता है।

​बालों में लगाएं अंडा

  • ​बालों में लगाएं अंडा

    बालों के लिए अंडा बेहद उपयोगी है। अंडे में प्रोटीन, आयरन, सल्फर वसा जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। अंडे के सफेद वाले हिस्से में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं और यह मिश्रण तैयार कर हल्के हाथों से हफ्ते में एक बार मालिश करें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें, बालों का झड़ना रुक जाएगा और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी।

  • ​बालों को घना बनाए आंवला

    अगर आपको घने काले बाल का शौक है तो आंवला और रीठा का पाउडर लगाएं। आंवले के जूस को सप्‍ताह में एक बार बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। आंवला खाना भी त्वचा और बालों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

  • ​नींबू और दही

    दही में दो नींबू निचोड़ कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें। पेस्ट को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का रूखापन तो दूर होगा ही साथ में बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।

  • ​बालों को रोज धोने से बचें

    बालों को रोज कभी नहीं धोना चाहिये नहीं तो इससे उसका नेचुरल ऑइल निकल जाता है। इससे बाल ड्राई और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। क्योंकि हम जो शैम्पू रेग्यूलर यूज करते हैं वो काफी हार्श होते हैं जिससे बालों से नमी चली जाती है और बालों की ग्रोथ रुक-सी जाती है।

  • ​बालों को बचाएं हेयर ड्रायर से

    हेयर ड्रायर से निकलने वाली एक्सट्रीम हीट बालों की ग्रोथ में रुकावट ला सकती है। लेकिन ज्यादातर हेयर स्टाइलिंग के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है जिससे बाल आसानी से टूट जाते हैं। बहुत ज्यादा स्टाइलिंग प्रॉडक्ट और हीट से बालों को बचाएं।

तेल के मिश्रण से मालिश करना

दो अलग-अलग तेलों को मिलाकर मालिश करना ज्‍यादा फायदेमंद होता है। आप नारियल तेल और आर्गन ऑयल या सरसों के तेल में जैतून के तेल की कुछ बूंदें डालकर सिर पर लगा सकते हैं। इससे आपको दो तेलों से मिलने वाले लाभ और पोषक तत्‍व मिल पाएंगे। आप अपनी पसंद के किसी भी तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं।

बालों को बांधना

अक्‍सर लोग सिर की मालिश करने के बाद बालों को टाइट से बांध देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। तेल मालिश के बाद बालों की जड़ों को ढीला छोड़ना बेहतर होता है। मालिश के तुरंत बाद बालों को कसकर बांधने की गलती न करें, वरना इसकी वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और उन्‍हें नुकसान पहुंच सकता है।

बालों के टाइप के अनुसार तेल चुनें

अपने बालों के लिए तेल चुनने से पहले उनका टाइप जरूर जान लें। रूखे-बेजान बालों के लिए आर्गन ऑयल और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बादाम तेल लगाना चाहिए जबकि नारियल तेल सभी तरह के बालों को सूट करता है।

​अखरोट

  • ​अखरोट

    जो लोग अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें बालों के झड़ने की समस्या बहुत हद तक न के बराबर होती है। दरअसल बालों के गिरने का कारण जिंक, आयरन, और विटामिन बी की कमी होती है। जबकि अखरोट में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।

  • ​अंडा

    अंडे का सेवन भी बालों के झड़ने की समस्या खत्म कर देता है। आपने बहुत सारे लोगों को बालों से डैंड्रफ साफ करने के लिए अंडे का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में बायोटिन विटामिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह बालों के झड़ने की समस्या को बिल्कुल खत्म कर देता है। इसलिए अपनी डाइट में अंडे को शामिल करके आप बालों का गिरना रोक सकते हैं।

  • ​गाजर

    गाजर को तो वैसे हम एक सलाद के रूप में खाते हैं लेकिन बात जब बालों की हो तो यह बहुत जरुरी खाद्य पदार्थों की सूची में आ जाता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए का सेवन झड़ते हुए बालों के बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल विटामिन ए से स्कैल्प को अच्छा पोषण मिलता है। जिसके कारण बाल स्वस्थ बने रहते हैं और बालों के झड़ने का खतरा भी कम हो जाता है।यह भी पढ़ें : Protein Shake : बिना पैसे खर्च किए बनानी है बॉडी, तो घर पर ही बनाएं ये प्रोटीन शेक

  • ​ओट्स

    ओट्स का सेवन आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज लोग इसे नाश्ते के रूप में भी बहुत इस्तेमाल करते हैं। जिन लोगों को बालों के झड़ने की समस्या हो वो लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। ओट्स में जिंक, आयरन और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और इन्हें गिरने से भी बचाते हैं।

  • ​हरी मटर

    हरी मटर का सेवन भी आपके बालों को गिरने से बचाएगा। हरी मटर एंटीऑक्सीडेंट का एक बढ़िया स्रोत है। यह स्कैल्प को संक्रमण से बचाए रखता है और सीबम के निर्माण में भी मदद करता है। इससे बालों को अंदर से मजबूती मिलती है और वह डैंड्रफ फ्री भी बनते हैं। इसलिए आप हरी मटर को डाइट में शामिल करके बालों को गिरने से बचा सकते हैं।

  • ​दही

    दही के सेवन भी बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है। दरअसल दही में में ऐसे कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो बालों को झड़ने से बचाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप चाहें तो दही के हेयर मास्क को भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इस तरह से भी दही बालों को अच्छा पोषण दे सकती है और बालों का गिरना रुक सकता है। यह भी पढ़ें : Weight loss : इस फिल्म के लिए राणा दग्गुबाती ने घटाया 30 Kg वजन, जानें क्या था Diet plan

तेल मालिश में न करें ये गलतियां

  • आपको तेल सिर्फ स्‍कैल्‍प पर ही नहीं लगाना है बल्कि बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक तेल लगाना है।
  • बालों में तेल को कम से कम एक घंटा लगा रहने देना चाहिए। तेल लगाने के बाद गीले गर्म तौलिए को सिर पर लपेटने से सिर की त्‍वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और तेल आसानी से अंदर पहुंच पाता है।
  • तेल लगाने के एक घंटे बाद गुनगुने पानी से बाल धोना फायदेमंद रहता है।
  • स्‍कैल्‍प पर प्राकृतिक तेल भी मौजूद होता है जो कि स्किन में नमी को बनाए रखता है। अगर आप बहुत ज्‍यादा देर तक तेल लगाए रखते हैं तो इससे स्किन पर जरूरत से ज्‍यादा नमी बन जाती है जिससे कि चेहरे और स्‍कैल्‍प दोनों पर ही दाने या फुंसी होने का खतरा रहता है।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखकर आप तेल मालिश से मिलने वाले सभी फायदों को पा सकते हैं। अगर अब तक आप तेल मालिश में लापरवाही करते आए हैं तो अब अपनी इस आदत को बदल लीजिए और ऊपर बताए गए टिप्‍स पर अमल करना शुरू कर दीजिए।

Hair Serum के हैं कई फायदे, जानें इसे लगाने का सही तरीका

Web Title balon mein tel lagane ka sahi tarika(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here