Bangladesh police sought help from Interpol, made this announcement with the request | बांग्लादेश की पुलिस ने मांगी इंटरपोल से मदद, गुजारिश के साथ किया ये ऐलान

Bangladesh Chaos update : बांग्लादेश पुलिस ने इंटरपोल से निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) और 11 अन्य के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red corner notice) जारी करने का अनुरोध किया है. बांग्लादेश पुलिस के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ा कदम उठाते हुए इंटरपोल से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 12 व्यक्तियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है. बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन के बाद अवामी लीग की सरकार गिर गई थी और 77 साल की हसीना भारत चली गईं थीं और वो तब से ही यहां पर ही रह रही हैं.

कहां तक पहुंची कार्रवाई

बांग्लादेश के अंग्रेजी न्यूज़ पेपर ‘डेली स्टार’ ने सहायक महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागोर के हवाले से बताया कि एनसीबी (NCB) अदालतों, सरकारी अभियोजकों या जांच एजेंसियों की अपील के आधार पर ऐसे अनुरोध करता है. पुलिस मुख्यालय में सागोर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘ये आवेदन उन आरोपों के संबंध में दायर किया गया है, जो जांच के दौरान या जारी मामले की कार्रवाई में सामने आए हैं.’

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं की शामत

बांग्लादेश में हिंदू जैसे तैसे अपने आप को संभाले हैं. हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है. कट्टरपंथी नेता मोहम्मद यूनुस की शय पर हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है. उनके मकान दुकान जलाए जा रहे हैं. उनके सामने तमाम तरह की समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं. अंतरिम सरकार मनमाने फैसेल ले रही है. पाकिस्तान के चक्कर में पड़कर अब बांग्लादेश भी मानो अपने विनाश की कहानी खुद लिख रहा है. (भाषा)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here