40 भाषाओं में समाचार प्रसारित करने वाले BBC पर छापा

नई दिल्ली, ब्यूरो। देश—दुनिया में 40 भाषाओं में समाचार प्रसारित करने वाले BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर मंगलवार को आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा। दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया है। वहीं, मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। BBC ने ट्वीट कर बताया- आयकर विभाग की टीमें दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल। कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न करे। प्रेस की आजादी की बात करने वाले खुद आइना देखें। उन्होंने कहा -एओ. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है। लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आइना जरूर देखना चाहिए। BBC के ऑफिसों पर रेड के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। रमेश ने मंगलवार को यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में JPC जांच से भाग रही है। जयराम रमेश का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस इंटरव्यू के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था भारतीय जनता पार्टी के पास छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने अडाणी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को लेटर लिखा है।
बीबीसी को जानें ?
लंदन में BBC का हेड ऑफिस है। वर्ल्ड सर्विस के तहत दुनियाभर में ऑपरेशन्स की मॉनिटरिंग यहीं से की जाती है। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था। #BBC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here