Bhilaidurg News In Hindi : Jamgaon News – chhattisgarh news distribution of ration for two months starts in rural areas attention is being given to social distancing | ग्रामीण क्षेत्रों में दो माह का राशन का वितरण शुरू, सोशल डिस्टंेसिंग का रखा जा रहा ध्यान

भिलाई में टाेकन सिस्टम से बांटे गए राशन

जामगांव आर सोसाइटी में 17 वार्डों के 448 बीपीएल कार्डधारियों को चावल, शक्कर, नमक का निशुल्क वितरण 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। समिति प्रबंधक खोमेश वर्मा ने बताया कि एक दिन में 2 वार्डों के ग्रामीणों को राशन वितरण करते हुए 10 अप्रैल तक सभी हितग्राहियों को 2 माह का राशन बांट दिया जाएगा। किस वार्ड को कब, किस समय राशन मिलेगा, इसकी सूची चस्पा कर दी गई है। राशन वितरण में सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन किया जा रहा। इसके लिए राशन दुकान के सामने चूने से गोले भी बनाए गए हैं। समिति प्रबंधक ने बताया कि बुधवार को 58 हितग्राहियों को चावल 36.12 क्विंटल, शक्कर 1.02 क्विंटल, नमक 1.02 क्विंटल बांटा गया। बीपीएल परिवारों का 2 माह का राशन निशुल्क दिया जा रहा है। एपीएल वालों को निर्धारित राशि देनी होगी।

दरबार मोखली में पंच-सरपंच और महिला पुलिस के निगरानी में बांटा राशन: पाटन ब्लाक के सभी 112 ग्राम पंचायतों में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को 2 माह का राशन एक साथ मिलने लगा है। हितग्राहियों को पात्रता अनुसार चावल, शक्कर, नमक दिया जा रहा है, जिससे लाॅक डाउन के कारण किसी के घर में

जबकि दुकानों में ये करना था

दुकान संचालक समझें जिम्मेदारी

भास्कर लाइव : भीड़ को कंट्रोल नहीं कर सके, हितग्राही भी भटकते रहे

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग

जिले में बुधवार से दो महीने का राशन वितरण शुरू हो गया। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दो महीने का राशन दिया जा रहा है मगर इस वायरस को रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंस को पालन करना था। जो ट्विनसिटी में दिखा ही नहीं। ग्रामीण इलाकों में कुछ हद तक इसका पालन करते मिले।

यहां तक राशन कार्ड जमा कराए जाने की मनाही के बाद भी राशन कार्ड जमा लेकर आने वालों को इंतजार कराया गया। इसके आधार पर ही खाद्यान्न का वितरण हुआ। राशन दुकानों के माध्यम से बीपीएल परिवारों को 2 महीने का राशन मुफ्त में जारी किया जा रहा है। वहीं एपीएल के लिए 10 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से जारी किया जा रहा। इधर अब जिले के सभी स्कूलों के लिए मध्यान्ह भोजन जारी किया जा रहा। अनाज व अन्य जरूरत के सामानों के पैकेट्स घर पहुंचकर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को महज एक दिन में करीब 27,862 हितग्राहियों तक खाद्यान्न पहुंच गया। उन्हें अप्रैल व मई महीने का खाद्यान्न जारी किया गया है। 17,599.01 क्विंटल चावल प्रदान किया गया है।

पार्षद और वालंटियर्स ने संभाला मोर्चा

भिलाई के वार्डों में टोकन सिस्टम से भी राशन वितरण हुआ। यहां मेयर देवेंद्र के आह्वान पर वार्डों में पार्षदों आैर वालंटियर्स ने लोगों की मदद के लिए मोर्चा संभाला। वृंदानगर कैंप इलाके में में पार्षद दिवाकर भारती ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा गरीबों को कीड़ेयुक्त राशन का वितरण किया जा रहा है।

संभावित खतरे को देखते हुए खाद्य विभाग ने शासन के निर्देश पर राशन दुकानों के लिए गाइड लाइन जारी किए हैं। इसमें निकाय क्षेत्रों में जहां कोर पीडीएस लागू है, हितग्राहियों को किसी भी दुकान से राशन लेने की सुविधा दी गई है। हर दुकान में 10 हितग्राहियों के लिए मार्किंग होगी। इससे अधिक दुकान में एकत्रित न किए जाएं। दुकान में रस्सियां बांधनी होगी, ताकि कोई भी दुकान के अंदर न आए। किसी भी सूरत में राशन कार्ड जमा न लिया जाए, कतार के आधार पर राशनकार्डों की जांच हो और फोटो खींचकर खाद्यान्न का वितरण करें।

न सोशल डिस्टेंस दिखा और न ही मार्किंग

शक्तिनगर वार्ड-17 की राशन दुकान। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ इस प्रकार का नजारा दुकान के बाहर देखने को मिला। न ही दुकान में रस्सी के माध्यम से अंदर आवाजाही रोकने के इंतजाम था। न ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बनाए गए गोले में कोई खड़ा नजर आया। उल्टा राशन दुकानों को पहले से जमा कर रखा गया था। इसके चलते दूर-दूर में ग्रुप बनाकर लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आए।

यहां सोशल डिस्टेंस का पालन क्योंकि मॉनीटरिंग हुई

शंकर नगर क्षेत्र में ही वार्ड-9 की राशन दुकान। संचालन थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार द्वारा किया जा रहा था। दुकान के बाहर गोल की मार्किंग जरूर थी, लेकिन कोई इस पर खड़ा नहीं था। सभी दुकान के अंदर थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कुछ दूरियां बनाकर महिला व पुरुष की लाइनें अलग-अलग बनाई गई थीं। इस तरह नियमों का पालन किया जा रहा था। मौके पर राशनकार्ड भी जमा नहीं लिए जा रहे थे।

राशन लेने के लिए दुकान के बाहर एकसाथ खड़े रहे

शंकर नगर वार्ड-10 की यह राशन दुकान है। मां शीतला महिला स्व सहायता समूह द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा। दुकान के बाहर तो लोग नजर नहीं आए, लेकिन अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखकर दुकान में हितग्राही व संचालक, कार्य करने वाले कर्मचारी एक साथ नजर आए। अव्यवस्था की स्थिति मौके पर देखी गई। दुकान के अंदर ही 12 से अधिक लोग जमा हुए थे। बाहर 6 लोग और झुंड बनाकर खड़े हुए थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here