जिस युवक की मारपीट कर बंदूक छुड़ाई उसी पर मुकदमा दर्ज कराने थाने में अड़े भीम आर्मी के नेता

डबरा में एक मोबाइल दुकान संचालक युवक को एक युवक ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया इतना ही नहीं जिस युवक को टक्कर मारी उसी युवक के साथ 5-6 लोगों ने एकत्रित होकर पहले तो मारपीट की फिर उसके हाथ से बंदूक भी छीन ले गए, जिस मोबाइल दुकान संचालक युवक के साथ युवकों ने मारपीट कर बंदूक छीनी है वह सभी युवक जाटव समुदाय विशेष के लोग हैं, मारपीट के बाद यह सभी लोग एकत्रित होकर डबरा सिटी थाने भी पहुंच गए जहां पर भीम आर्मी नेता भी एकत्रित हो गए और जिस युवक से मारपीट की उसी पर उल्टा मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं, फिलहाल डबरा सिटी थाने में अभी भी हंगामा जारी है, बतादे क़ी जिस युवक के साथ मारपीट हुई है वो युवक ब्राह्मण समुदाय का बताया जा रहा है।

वहीं पर इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर निरंजन शर्मा का कहना है कि शहर के पिछोर थाना तिराहे पर एक मोबाइल दुकान संचालक युवक अपनी दुकान के बाहर खड़ा हुआ था तभी एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था जिसने उसे टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर आपस में झगड़ने लगे तभी एक युवक जो की झगड़े में बंदूक लेकर आया था उससे कुछ लोगों ने बंदूक छीन कर उसके साथ मारपीट करी है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की सुनवाई कर जो भी उचित कार्रवाई होंगी क़ी जाएगी।

बाइट-: 1 मनोज पांडेय पीड़ित युवक के पिता।

बाइट -: 2 निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here