Bhopal Metro Rail : भोपाल में दौड़ गई मेट्रो, सीएम शिवराज ने किया सफर

Bhopal Metro Start
Bhopal Metro Start
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो ​को दिखाई हरी झंडी
  • लोग कहते थे मेट्रो नहीं चला पाएगा, हमने आज क्रांति करके दिखा दिया
  • शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक किया सफर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब मेट्रो सिटी (Bhopal Metro Rail) बन गई है। यहां पर पहली बार प​टरियों पर मेट्रो रेल दौड़ गई। सुभाष नगर स्टेशन (Subhash Nagar Metro Bhopal) से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी (फ्लैग ऑफ) दिखाई। खुद मुख्यमंत्री सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक सवार होकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मेट्रो (Metro Rail) को हरी झंडी दिखाने के पूर्व पूजा-अर्चना की, इसके बाद वे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री सभी जन प्रतिनिधियों के साथ ट्रेन में सवार हुए और यात्रा के दौरान मेट्रो परियोजना के अधिकारियों से तमाम बारीकियों की भी जानकारी ली।

Bhopal Metro Rail

मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश बदल रहा है। तांगे से सफर की शुरुआत करने वाला भोपाल अब मेट्रो ट्रेन तक आ पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ये परियोजना शुरू हुई तो लोग कहते थे कि ये नहीं हो सकता था, पर मेट्रो चलाना सरकार का संकल्प और सपना था। ये परिवहन के क्षेत्र में क्रांति है। मेट्रो का सफर सुगम, सुरक्षित, सस्ता, सुलभ और सुविधापूर्ण है। सीएम ने कहा कि एक ऐसा सफर जो भोपाल के विकास को नई दिशा और गति देगा। मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजना के सफर के संदर्भ में कहा कि परियोजना के दौरान कुछ चीजें असंभव सी थीं, लेकिन उन्हें सुनियाेजित तरीके से संभव बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here