भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, जहां किया था योग उसी बीजेपी दफ्तर में हुई बेहोश

मुख्यमंत्री शिवराज सहित कई नेता थे मौजूद

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

इसी प्रदर्शनी को देखते हुए बेहोश हुईं सांसद

सांसद प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान वे अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। उन्हें आनन-फानन में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। प्रज्ञा ठाकुर के करीबियो ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। वे जब पार्टी कार्यालय गईं थी, तब वे गिर गईं थीं। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भेजा।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित कई नेता मौजूद थे।

यह भी देखें : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल

उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा ठाकुर तीन महीने बाद हाल ही में दिल्ली से लौटी हैं। लॉकडाउन के दौरान वे दिल्ली में ही थीं। दो दिन पहले उन्होंने बीजेपी ऑफिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया था और योग भी किया था।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को होश में लाने का प्रयास करते कार्यकर्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here