भोपाल में 5वीं क्लास तक के स्कूलों का बदला समय, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

Bhopal school timings changed due to cold
Bhopal school timings changed due to cold

  • अचानक तेज हुई ठंड और बेमौसम बारिश के कारण बदला समय
  • भोपाल का अधिकतम तापमान कल गिरकर 20.8 डिग्री पहुंच गया था

भोपाल। राजधानी भोपाल ​सहित पूरे प्रदेश में अचानक बदले मौसम के कारण स्कूलों का समय बदला गया है। इसलिए कलेक्टर ने भोपाल जिले में स्कूलों का समय बदल दिया है। स्कूल अब 9 बजे से पहले संचालित नहीं हो पाएंगे। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इस बावत मंगलवार को निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में लिखा है कि जिला भोपाल के अन्तर्गत आने वाले सभी स्कूल सहित शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन सुबह 9 बजे के पहले नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। कलेक्टर के आदेश के अनुसार शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विधार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक की शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 9.00 बजे से पहले संचालित नहीं होगी।

School Time Change in Bhopal for Cold

यह आदेश समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई/आई.सी.एस.ई आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं को लिए लागू होगा। रविवार रात से ही भोपाल जिले में रुक—रुककर पानी गिर रहा है। इस कारण ठंडक भी बढ़ गई है। सोमवार को तो भोपाल जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने तेज ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अपनी दृष्टिकोण में बताया है कि बुधवार को भोपाल के आसपास बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, दृश्यता में कमी आ सकती है। कहीं—कहीं बारिश होने का भी अनुमान है। हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड चल सकती है। तापमान में भी गिरावट आने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here