Bhopal Uttar : एक सीट, 4 मुस्लिम दावेदार, कांग्रेस किसे देगी टिकट

Bhopal Uttar Seat
Bhopal Uttar Seat

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा चार सूचियों में 136 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस की सूची आए, इससे पहले ही पार्टी के मुख्यालय वाले जिला भोपाल में नेताओं में गुटबाजी दिखने लगी है। सबसे ज्यादा गुटबाजी मुस्लिम बाहुल्य भोपाल उत्तर सीट में दिख रही है। यहां से 6 बार के कांग्रेस विधायक आरिफ अकील बीमार रहते हैं। वे चाहते हैं कि उनके मंझले बेटे अतीफ अकील को कांग्रेस से टिकट मिले। उधर, आरिफ के भाई आमिर अकील खुद के लिए टिकट का दावा कर रहे हैं। पिछले दिनों तो आमिर ने जन आक्रोश रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। इसके बाद कांग्रेस पेशोपेश में है कि आखिर टिकट किसे दिया जाये। वहीं, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद खुद को सेफ रखने के लिए उत्तर से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस भी विचार कर रही है कि अगर आरिफ मसूद को भोपाल मध्य के स्थान पर उत्तर से लड़ाया जाता है तो आरिफ अकील का परिवारवाद के झगड़े से मुक्ति पाई जा सकती है। उत्तर सीट अब इन किरदारों के आसपास तक सिमित दिख रही है।

आरिफ अकील भोपाल उत्तर सीट से 6 बार के विधायक हैं। वे आज तक कांग्रेस के टिकट से कभी पराजित नहीं हुए। लेकिन ​वे पिछले कई सालों से बीमार रहने लगे हैं।

विधायक आरिफ अकील के मंझले बेटे हैं अतीफ अकील। खुद आरिफ अकील ने अपने इस बेटे को राजनीतिक वारिश तय किया है। एक भव्य कार्यक्रम में अतीफ की ताजपोशी की गई।

विधायक आरिफ अकील के भाई हैं आमिर अकील। वे कई दिनों से आस लगाए बैठे थे कि​ विधायक भाई उन्हें ही अपना वारिश बनाएंगे, लेकिन अतीफ का नाम सामने आते ही वे ठगे से रह गए।

आरिफ मसूद भोपाल मध्य से विधायक हैं। वे उत्तर सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं। मसूद की सोच है कि अगर उन्हें उत्तर सीट मिली तो वे अपराजेय हो जाएंगे, जैसे कि आरिफ अकील रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here