bhumi pednekar complete style transformation: ‘दम लगाके हईशा’ से लेकर ‘बाला’ तक, 5 सालों में इतना बदल गया भूमि पेडनेकर का फैशन – bhumi pednekar complete style transformation

भूमि पेडनेकर ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी बी-टाउन में एंट्री करते ही हर किसी को चौंका दिया था। जी हां, स्टाइलिश लुक्स, कर्वी फिगर बॉलीवुड हसीनाओं की खास पहचान माने जाते हैं, लेकिन भूमि इन सबसे परे निकलीं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

एक परफेक्ट फिगर, आकर्षक लुक्स और नशीली आंखें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की पहली पहचान मानी जाती हैं। लेकिन बी-टाउन में एक ऐसी हसीना भी आई जिसका स्टाइल तीन चीजों से एकदम अलग था। साल 2015 में ‘दम लगा के हईशा’ के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने अभिनय से ज्यादा अधिक वजन वाली दुल्हन का किरदार निभाकर अपने लुक्स के लिए चर्चा बटोरीं। एक मोटी लड़की को एक्ट्रेस के रूप में यूं पर्दे पर देख हर किसी के लिए काफी हैरान करने वाला था लेकिन बदलते समय के साथ भूमि ने हर किसी को चौंका दिया।

करियर की शुरुआत से ही फैशन के प्रति भूमि पेडनेकर का रवैया एकदम सहज रहा है। वह शुरूआत में ऐसे लुक्स का चुनाव करती थीं जो उनके शरीर को आकर्षक दिखाने में मदद करें। चाहे वह क्रॉप टॉप और हाई-वेस्टेड ए-लाइन स्कर्ट का कॉम्बिनेशन हो या फिर मिड्रिफ या फ्री-फ़्लो वाली मैक्सी ड्रेसेस। मोटी होने के बावजूद भी भूमि को हमेशा उनके आउटफिट्स के लिए सराहा जाता रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदला, वैसे-वैसे भूमि ने अपने वजन से लेकर स्कर्ट, ब्लाउज, जीन्स, टॉप, कपड़े पहनने के तरीके को एकदम बदल दिया और वह पहले से कई ज्यादा आकर्षित दिखने लगीं। जब लोगों को समझ नहीं आए भूमि पेडनेकर के कपड़े, पूछा ‘ये पैंट सूट में से चुन्नी कहां से निकल आई’

NBT

NBT

जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा, वैसे-वैसे ही फैशन के मामले में भूमि पेडनेकर का टेस्ट लोगों को लुभाने लगा। अब उनकी वॉर्डरोब में मोनोक्रोम ड्रेसिंग से लेकर बैकलेस साड़ी, मिनी स्कर्ट्स, हाई स्लिट्स ड्रेसेस, डिजाइनर हैंडबैग्स और स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ ने कब्ज़ा करना शुरू कर दिया। यही नहीं, इन पांच सालों में भूमि ने कई बोल्ड लुक्स भी अपनाए जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं भूमि के कुछ आइकॉनिक लुक्स….

NBT

भूमि को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि पांच सालों में उन्होंने अपने फैशन पर खासा ध्यान दिया है, जिसका उदाहरण आप उनकी इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं। मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई सीक्वेंस साड़ी में भूमि की हर अदा कुछ कहने को तैयार है। जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने नाम की जैकेट पहने दिखाई दी थीं प्रियंका चोपड़ा

NBT

Hemant and Nandita की डिज़ाइन की हुई वन पफी ड्रेस में भूमि किसी जानी-मानी फैशननिस्टा से कम नहीं लग रहीं। वेटलॉस के बाद भूमि का यह स्टाइल काफी बेहतरीन है।

NBT

A लाइन स्कर्ट और वाइट ट्रांसपेरेंट टॉप में भूमि का फैशन एकदम कमाल का है। अपने स्टाइल के साथ भूमि के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

NBT

Web Title bhumi pednekar complete style transformation(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here