lifestyle when bhumi pednekar set the internet on fire with her bold looks
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
भूमि पेडनेकर के वो कपड़े जो फैन्स पर कहर बन टूटे

इस बात में कोई दो राय ही नहीं है कि भूमि पेडनेकर फैशन के मामले में बोल्ड चॉइस पसंद करती हैं। अब उनकी जैसी बॉडी हो, तो भला किसे ऐसे कपड़े पहनना पसंद न आएगा? वह जब भी स्टाइलिश ऐंड हॉटनेस बढ़ा देने वाले कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, तो उन्हें देख फैन्स बिल्कुल क्रेजी हो जाते हैं। चलिए देखते हैं भूमि के ऐसे ही कुछ हॉट फैशन मोमेंट्स:
2/8
साड़ी को भी दे दिया सेक्सी टच

भूमि ने तो साड़ी को भी ऐसा सेक्सी टच दिया कि देखने वाले भी बस देखते ही रह गए। उन्होंने एक इवेंट के लिए वाइट सीक्वंस वाली साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने डीप वी नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था।
3/8
ब्रालेट ने बढ़ाई धड़कन

भूमि पेडनेकर कई मौकों पर ब्रालेट स्टाइल के टॉप्स पहनी दिख चुकी हैं। इस फोटो में यह बाला ब्लैक ऐंड ग्रे मिक्स के सूट के साथ ब्लैक सेक्सी ब्रालेट पहनी देखी जा सकती हैं।
4/8
स्पैगटी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट

वेट लॉस के बाद से ही भूमि ने कपड़ों के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट किए और यह सब उन पर अच्छे भी लगे। टोन्ड बॉडी की मालकिन यह अदाकारा शॉर्ट स्कर्ट और स्पैगटी टॉप भी पहनती है, जो दूसरों को स्टाइल गोल्स देते नजर आते हैं।
5/8
सिंपल को यूं बना देती हैं हॉट

आप खुद देख सकते हैं कि भूमि इस तस्वीर में जो कपड़े पहनी हैं, वह ज्यादा बोल्ड नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसे जिस तरह से बोल्ड लिप कलर, स्मोकी आईज और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ मैच किया, उसने ओवलऑल लुक में oomph फैक्टर ऐड कर दिया।
6/8
बॉडीकॉन ड्रेस से फ्लॉन्ट किए कर्व्स

भूमि अपनी फिट ऐंड कर्वी बॉडी को फ्लॉन्ट करना अच्छे से जानती हैं। अब आप इस सीक्वंस वर्क वाली फ्लोरलेंथ ड्रेस को ही देख लीजिए, जो भूमि के फिगर को सेक्सी टच दे रही है।
7/8
प्लंजिंग नेकलाइन

भूमि अक्सर ऐसे टॉप या ड्रेस पहनती हैं, जिनमें प्लंजिंग नेकलाइन हो। यह उन्हें कितना बोल्ड लुक देता है, यह इस तस्वीर में देखा ही जा सकता है।
8/8
सबसे चर्चित ड्रेस

अब इस ड्रेस के बारे में तो हम क्या कहें। इस गाउन को पहन जब भूमि रेड कार्पेट पर पहुंची थीं, तो लोग उन्हें देख हैरान रह गए। इस अदाकारा को इससे पहले इतनी बोल्ड आउटफिट में नहीं देखा गया था। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@bhumipednekar)
Source link


