bhumi pednekar worst suit look: जब लोगों को समझ नहीं आए भूमि पेडनेकर के कपड़े, पूछा ‘ये पैंट सूट में से चुन्नी कहां से निकल आई’ – bhumi pednekar blazer and cropped pants with train outfit was not liked by her fans

ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने फैशनेबल लुक्स के लिए काफी फेमस हैं। शॉर्ट ड्रेस से लेकर ट्रडिशनल कपड़ों में वह कमाल की स्टाइल दिखाती हैं। हालांकि, कई बार उनकी चॉइस फैन्स के लिए बाउंसर बन जाती है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

भूमि पेडनेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के कुछ समय बाद ही स्टाइल के लिए अपना प्यार दिखाना शुरू कर दिया था। शॉर्ट ड्रेसेस से लेकर प्लंजिंग नेकलाइन और ट्रडिशनल कपड़ों तक का इस बाला का सिलेक्शन शानदार होता है। यही वजह है कि वह कहीं भी स्पॉट हो जाएं, लेकिन उनका स्टाइल हमेशा ही बरकरार रहता है। हालांकि, भूमि का फैशन को लेकर एक्सपेरिमेंटल नेचर उनके फैन्स को कभी-कभी कंफ्यूज कर देता है। ऐसा ही तब हुआ था, जब वह पैंट-सूट में नजर आई थीं और उसमें से लोगों को दुपट्टे जैसी चीज निकली हुई दिखी थी।

दरअसल, भूमि पेडनेकर ने एक इवेंट के लिए ब्लेजर ऐंड पैंट्स लुक चुना था। बीटाउन ऐक्ट्रेसेस के बीच उस दौरान इस तरह के लुक का क्रेज छाया हुआ था। भूमि ने ब्लैक कलर की सिंगल ब्रेस्टिड ब्लेजर जैकेट पहनी थी, जिसमें नेरो नॉच कॉलर और वेस्ट पर डबल बटन डिजाइन थी।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

जैकेट को शोल्डर पर पफ्ड लुक दिया गया था। वहीं इसे वेस्ट पर बॉडी फिट बनाते हुए लेंथ को लॉन्ग रखा गया था। इसके साथ फुल लेंथ पैंट्स की जगह क्रॉप्ड पैंट्स मैच की गई थीं। इन पैंट्स की डिजाइन स्किनफिट थी। भूमि ने इसे ब्लैक हील्स के साथ मैच किया था। उन्होंने अपने इस लुक को पोनी, न्यूड मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

वैसे तो इस लुक में भूमि अच्छी लग रही थीं, लेकिन फैन्स को यह थोड़ा अजीब लगा। दरअसल, ब्लेजर से शिफॉन मटीरियल को अटैच किया गया था। इस लॉन्ग ट्रेन को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो गए थे। उन्होंने कॉमेंट्स के जरिए पूछा था कि आखिर ‘ये पैंट सूट में से चुन्नी कहां से निकल आई?’

NBT

फाइल फोटो

कुछ ने तो इसे लेकर ऐक्ट्रेस का मजाक भी बना दिया था। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे थे, जिन्हें भूमि की क्रॉप्ड पैंट्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थीं। उन्होंने अदाकारा के इस लुक को ‘बहुत खराब’ बताया था।

जब प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करना भूमि पेडनेकर के लिए पड़ गया था भारी

  • जब प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करना भूमि पेडनेकर के लिए पड़ गया था भारी

    भूमि पेडनेकर अपने ऑसम स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस बाला ने जिस तरह से खुद को ग्रूम करते हुए ग्लैमरस दीवा बनाया है, उसकी तारीफ हर कोई करता है। वैसे भूमि का स्टाइल काफी हद तक बीटाउन की एक और फैशनिस्टा से इंस्पायर्ड दिखता है। यह अदाकारा खुद एक इंटरव्यू में यह मान चुकी है कि वह प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम को ‘स्टॉक’ करती हैं। शायद यही वजह है कि भूमि के फैशन से लेकर मेकअप तक पीसी से प्रभावित दिखता है। हालांकि, प्रियंका को यूं कॉपी करना उन्हें एक बार जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार भी बना चुका है।

  • ये थी सबसे बुरी ट्रोलिंग

    अब ये तो सभी को याद होगा कि भूमि पेडनेकर की शायद अब तक की सबसे बुरी ट्रोलिंग उनकी एक रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर हुई थी। इसमें वह पिंक कलर के डीप कट नेकलाइन ड्रेस में नजर आई थीं।

  • हद से ज्यादा बोल्ड लुक

    इस आउटफिट में पफ्ड स्लीव्स थीं और नीचे के पोर्शन को धोती टच स्टाइल में डिजाइन किया गया था, जिसके साथ स्लिट भी ऐड किया गया था। वेस्ट पोर्शन पर बारीक कढ़ाई की गई थी। गाउन की नेकलाइन डीप वी कट शेप में थी। यह कट भूमि के नेवल पोर्शन तक था। दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए टूल का इस्तेमाल किया गया था। यह डिजाइन उनके लुक को ज्यादा ही बोल्ड बना रहा था।

  • लोगों ने किया ट्रोल

    भूमि की इतनी बोल्ड ड्रेस लोगों के गले नहीं उतर सकी और उन्होंने इस ऐक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए।

  • प्रियंका से मिलता-जुलता लुक

    भूमि पेडनेकर का यह लुक काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा के ग्रैमी अवॉर्ड्स लुक से इंस्पायर्ड दिख रहा था। पीसी ने इवेंट के लिए वाइट गाउन पहना था, जिसमें फ्रंट में नेवल पोर्शन तक कट था। यह उनके बस्ट पोर्शन को हाईलाइट कर रहा था।

  • प्रियंका भी हुई थीं ट्रोल

    प्रियंका की इस ड्रेस को भी लोगों ने बहुत ही बुरी तरह ट्रोल किया था, जिसका असर ऐसा था कि इस अदाकारा की मां को भी बचाव में आना पड़ा था। ऐसे में जब भूमि भी ऐसी ड्रेस में नजर आईं, तो लोगों के लिए यह पचा पाना मुश्किल हो गया और उन्होंने प्रियंका की तरह ही उन्हें भी ट्रोल कर दिया।

Web Title bhumi pednekar blazer and cropped pants with train outfit was not liked by her fans(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here