हिमाचल की सरकार बनवाएंगे भूपेश बघेल, कांग्रेस ने बनाया विशेष दूत

रायपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाकर अपने कार्यों से विकास की नई ईबारत लिख रहे भूपेश बघेल पर केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। अब भूपेश बघेल कांग्रेस के तारणहार बनने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसके लिए सभी विधायकों को जीत के बाद तुरंत कांग्रेस दफ्तर आने को कहा गया है। वहां से इन्हें अभी चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चुनाव जीतने वाले सभी विधायकों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में ले जा सकती है, ताकि इन्हें भाजपा नेताओं के संपर्क से दूर रखा जा सके। विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान भेजा जा सकता है। ऐसी खबर है कि रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट को बुक कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया है। इन दोनों नेताओं के कुछ देर में शिमला पहुंचने की सूचना है। इनके साथ हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी शिमला आ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने BJP गड़बड़ पार्टी है, लेकिन हमने गलतियों से काफी कुछ सीखा है। प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री चेहरा हैं। इससे पहले विधायक दल में चर्चा होगी। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा। छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को रायपुर लाने के सवाल पर कहा कि यहां तो नहीं लाएंगे, लेकिन अपने साथियों को संभाल कर जरूर रखेंगे, क्योंकि BJP कुछ भी कर सकती है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर बाद रायपुर से चंडीगढ़ रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 2.45 बजे उनकी फ्लाइट है। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल रेडिसन जाएंगे। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिमाचल की स्थिति को लेकर रणनीतिक चर्चा होगी। जरूरत महसूस हुई तो वे शिमला के लिए भी रवाना हो जाएंगे। वहां कांग्रेस विधायक दल को एकजुट रखना अभी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने जा रही है। राजीव शुक्ला और दूसरे प्रमुख नेता दिल्ली में पहले ही मोर्चा संभाल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here